राजकोट : इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना; कोरोना पीड़ित महिला से बलात्कार

राजकोट : इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना; कोरोना पीड़ित महिला से बलात्कार

महिला ने फोन कर दी परिवारजनों को जानकारी, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की

पूरा देश जहां कोरोना महामारी के सामने जूझ रहा है। लोगों जहां अस्पताल में दाखिल होने के लिए तड़प रहे है। ऐसे में राजकोट सिविल हॉस्पिटल में इंसानियत को शर्मसार कर दे ऐसी घटना बनी है। राजकोट के कोरोना वॉर्ड में महिला दर्दी पर कांट्रेक्ट पर काम करने वाले अटेंडेंस ने दुष्कर्म किए होने का आरोप लगाया गया है। 55 साल की महिला ने इस बारे में अपने परिवार जनों को बताया तब यह मामला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने परिवारजनों को गुरुवार को फोन करके उसके साथ घटी इस घटना के बारे में जानकारी दी थी। कहा कि तुम मुझे यहां से नहीं चलो नहीं तो यह मुझे इंजेक्शन देकर मार डालेंगे। यह सुनकर उसके परिवार के सदस्य वहाँ दौड़े चले आए थे। महिला ने बताया कि रात के समय में वहां पर एक अजनबी शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि अब इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना में वार्ड में उपस्थित अन्य मरीजों और स्टाफ से पूछताछ शुरू की है।
पुलिस को इस बारे में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले अटेंडेंट हितेश जाला पर शक होने से पुलिस ने उसकी पूछताछ शुरू की है। महिला को श्वास में तकलीफ होने के कारण उसे ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, जब उसे उपचार की जरूरत थी तब उसके साथ हुई दुर्घटना के चलते पूरे हॉस्पिटल में मानवता शर्मसार हो गई है। राजकोट सिविल अस्पताल प्रशासन ने इस गंभीर मामले में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करके जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह कहा है कि घटना में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।