सूरत में पेट्रोल-डिजल के भाव वृध्दि का शहर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन

सूरत में पेट्रोल-डिजल  के भाव वृध्दि का शहर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन

सूरत शहर कांग्रेस समिति ने पेट्रोल डिजल के भाववृध्दि के खिलाफ अठवागेट पेट्रोल पंप के पास विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

अठवागेट पर प्रदर्शन से पुर्व नारेबाजी कर रहे कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया
सूरत में अठवागेट चौपाटी के पास शहर कांग्रेस समिति द्वारा पेट्रोल डिजल  में रेकोर्डब्रेक भाववृध्दि का विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हाथो में बैनर और प्लेकार्ड लेकर निकले कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता सूत्रोच्चार कर रहे थी तभी पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया। 
पेट्रोल ‌डिजल  के भावों में हो रही वृध्दि के खिलाफ शहर कांग्रेस समिति ने अठवा गेट चौपाटी के पास पेट्रोलपंप के नजदीक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता अठवागेट चौपाटी के पास एकत्रित होकर हाथों में बैनर तथा प्लेकार्ड लेकर सूत्रोच्चार कर रहे थी तभी वहा पर मौजुद पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया। 
सूरत शहर कांग्रेस इंचार्ज अध्यक्ष नैषद देसाई और सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश सूर्यवंशी की अगुवाई में शहर कांग्रेस समिति ने अठवागेट पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करे उससे पुर्व ही पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया। हिरासत मे लेने के बाद सभी को उमरा पुलिस थाने ले जाया गया। 
हरीश सुर्यवंशी ने जानकारी देते हुए कहा कि लोकशाही में राज्य सरकार या केन्द्र सरकार के खिलाफ कोई विरोध हो तो उसे लोकशाही तरीके से कानुन के दायरे में रहकर शांतीपुर्वक विरोध प्रदर्शन करने का सभी को हक है। तानाशाह सरकार ने लोगों के विरोध करने का अधिकार भी छीन लिया होने का आरोप लगाया। आगामी दिनों में सूरत के सभी विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस द्वारा लोगों की आवाज को उजागर करने के लिए विरोध प्रदर्शन जारी  रखा जायेगा। शनिवार 12 जून 2021 को पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानदरवाजा, बाबा साहेब आंबेडकर प्रतिमा के पास रिंगरोड पर विरोध प्रदर्शीत कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। पेट्रोल डिजल  के भावों को अंकुश में रखने के लिए सरकार की कोई निति नही है। 
Tags: