नवसारी : दो पत्नियों और पांच बच्चों के बाद भी पड़ोस की लड़की पर डालता था शादी का दबाव, लड़की ने लगा ली फांसी

नवसारी : दो पत्नियों और पांच बच्चों के बाद भी पड़ोस की लड़की पर डालता था शादी का दबाव, लड़की ने लगा ली फांसी

आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

नवसारी तालुका के खेरगाम में एक अमानवीय घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय महिला ने अपने पड़ोसी से जबरन शादी करने के दबाव से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल नवसारी के खेरगाम में रहने वाले और कार डीलरशिप चलाने वाले पांच बच्चों के बाप और 36 वर्षीय पिता सोहेल अब्दुल समद मंगेरा अपने पड़ोस में रहने वाली 21 वर्षीय लड़की को शादी करने के लिए मजबूर किया करता था। इस बात से परेशान होकर लड़की ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद लड़की की माँ ने अब्दुल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खेरगाम के रहने वाले समीमबेन मोहम्मद भामजी 45 साल के हैं और घर का काम करते हैं और अपने 2 लड़कों और 3 बेटियों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। ये दोनों बेटे खेती कर जीवन यापन कर रहे थे। जबकि 3 में से 2 बेटियों की शादी हो चुकी है और सबसे छोटी बेटी घर में सिलाई का काम करके मां की मदद करती थी। समीमबेन मोहम्मद भामजी के पड़ोस में रहने वाले 36 वर्षीय सोहेल अब्दुल समद मंगेरा के पारिवारिक संबंध थे। इसी कारण दोनों घर के सदस्य एक दुसरे के घर आते जाते थे। इस दौरान दो पत्नियों और पांच बच्चों वाले अब्दुल की घर की छोटी बेटी पर नियत ख़राब हुई और वो उस लड़की पर शादी का दबाव डालने लगा। लड़की के साथ साथ वो समीमबेन को भी परेशान करने लगा और साथ ही वह लड़की की मां को धमकी दे रहा था कि अगर उसने अपनी बेटी की शादी उसके साथ नहीं की तो वह उसे बदनाम कर देगा।
(Photo Credit : trishulnews.com)
इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मां 12 जुलाई को जब युवती घर में अकेली थी, उसके कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा लिया जिससे उसकी जान चली गई। लड़की की मां ने अपने पड़ोसी सोहेल के खिलाफ गांव थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।