पुणे से हुआ धोनी को प्यार, खरीदा शानदार आशियाना

पुणे से हुआ धोनी को प्यार, खरीदा शानदार आशियाना

आईपीएल के दौरान रहे थे पुणे के कप्तान, पिंपरी-चिंचवाड़ा इलाके में खरीदा नया घर

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने पुणे में एक नया घर लिया है। पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में माही ने अपना यह नया घर खरीदा है, जो की रावेतो के एस्टाडॉ प्रेसीडेंशियल सोसाइटी में स्थित है। बता दे की आईपीएल उर टीम इंडिया के लिए खेलते हुये धोनी कई बार इस शहर में आए है। इसके अलावा आईपीएल में धोनी ने पुणे की कप्तानी भी की थी। पुणे के अलावा मायानागरी मुंबई में भी धोनी एक घर बनवा रहे है। जिसकी कुछ फोटो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 
2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाले माही फिलाल अपने रांची के आवास 'कैलाशपति' में रह रहे है। जो की 7 एकड़ में फैला हुआ है। अपने इस घर में धोनी ने सभी तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा था, जिसमें एक इंडोर स्टेडियम भी है। इसके अलावा एक स्विमिंग पुल और नेट प्रेक्टिसिंग मैदान भी है। इसके अलावा उनका बाईक का एक अलग से गैराज है, जिसमें आज तक उन्होंने खरीदी हुई सभी बाइक है। बता दे की उनके पास अभी 100 से भी अधिक बाइक है। 

Tags: