सूरत के कार्तिक जीवाणी ने UPSC की परीक्षा में देशभर में शहर का नाम रोशन

सूरत के कार्तिक जीवाणी ने UPSC की परीक्षा में देशभर में शहर का नाम रोशन

गुजरात भर में पहला और पूरे देश में हासिल किया आठवाँ स्थान

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विस परीक्षा 2020 के सफल और असफल उम्मीदवारों के मार्क्स जाहीर कर दिये है। जिसमें शुभम कुमार ने देश भर में पहला स्थान हासिल किया था। इस परीक्षा में सूरत के कार्तिक जीवाणी ने भी शहर का नाम रोशन करते हुये पूरे गुजरात में पहला और देश भर में आठवाँ स्थान हासिल किया है। 
पूरे देश में आठवाँ स्थान हासिल कर कार्तिक ने इसके पहले साल 2017 में भी UPSC की परीक्षा दी थी। पर उसमें उन्हें सफलता नहीं मिली थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत और भी कड़ी कर दी और साल 2019 में फिर से परीक्षा पास की, जिसमें उनका आईपीएस के लिए चयन हुआ। पर कार्तिक को IAS बनना था। इसलिए उन्होंने फिर से एक बार परीक्षा दी और इसमें उन्होंने पूरे देश में आठवाँ स्थान हासिल कर अपने आईएएस बनने के सपने में भी सफलता हासिल की है। 
बता दे की साल 2015 में लिस्ट की टोपर रही टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने भी इस साल परीक्षा दी थी। जिसमें वह पूरे देश में 15वें स्थान पर रही थी। इस तरह दोनों बहनों ने देश की सबसे कठिन माने जाने वाली परीक्षा को पास कर सफलता का एक अनोखा उदाहरण पेश किया था।
Tags: