દાહોદ: અકસ્માતમાં ચમત્કારિક બચાવના બે બનાવ, વીડિયો વાયરલ pic.twitter.com/HgHZtQtc1o
— News18Gujarati (@News18Guj) September 15, 2021
जाको राखे साइयां मार सके न कोई, सर के ऊपर से गुजर गया ट्रेलर पर फिर भी बची जान
By Loktej
On
गुजरात में सड़क दुर्घटना के दो मामलों में यात्रियों का हुआ चमत्कारिक बचाव
गुजरात के दाहोद जिले में सड़क दुर्घटना के दो अलग-अलग मामलों में यात्रियों के चमत्कारिक बचाव का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक और एक परिवार की जान बची है। दोनों सड़क दुर्घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक दुर्घटना तो गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में तो एक दुर्घटना रास्तों पर पड़े खड्डों के कारण हुई थी।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि परिवार के साथ जा रहे एक आधेड़ ने खड्डों के कारण अपना नियंत्रण खो दिया था। जिसके चलते वह और उसकी गाड़ी पर पीछे बैठे महिला और बालक भी नीचे गिर गए। इसी दौरान सड़क पर से एक ट्रेलर भी गुजरा था और वह युवक के सर के करीब से निकला था। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही आधेड़ नीचे गिरा था वह सीधा ट्रॉली के नीचे जा गिरा। जबकि उसकी गाड़ी पर बैठे महिला और बालक ट्रेलर से कुछ दूरी पर गिरे थे।
दूसरी घटना में एक युवक बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बस की चपेट में आ गया और बस के नीचे ही घुस गया। हालांकि बस चालक की समयसुचकता से उसकी जान बच गई थी। इंदोर हाइवे पर से जाते समय बाइक चालक बस को पीछे करने की सोच रहा था, पर वह बस के साथ टकरा गया। वह तो बस चालक ने सही समय पर ब्रेक लगा दिया इसके चलते उसकी जान बच पाई थी।
दोनों घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने पर सभी की साँसे थम जा जाती है तो दूसरे ही पल आश्चर्य भी होता है।
Tags: Gujarat