सूरत के अस्पतालों में बेड की जानकारी अब ऑनलाईन

सूरत के अस्पतालों में बेड की जानकारी अब ऑनलाईन

सूरत शहर के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड की जानकारी अब ऑनलाईन मिलेगी जिससे मरीजों के संबंधिओं को अस्पताल ढुंढने में आसानी होगी।

 मरीज के संबंधिओं को होने वाली परेशानी दुर करने पालिका ने की ऑनलाईन व्यवस्था
सूरत  पिछले कुछ दिनों से सूरत शहर में कोरोना मरीजों के लिए बेड की कमी सामने आयी थी। जिसे ध्यान में रखते हुए मनपा तंत्र द्वारा शहर के सरकारी और निजि अस्पतालों में कितने बेड उपलब्ध है उसकी जानकारी शहरवासियों को ऑनलाईन सरलता से मिल सके उसकी व्यवस्था की गई । सूरत महानगरपालिका ने जोन वाईज सभी अस्पतालों की सूची और उपलब्ध बेड तथा फुल बेड की जानकारी दी ऑनलाईन लिंक माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। ऑनलाईन माहिती पत्रक के दौरान सर्च करनेवाले को अपना जोन सिलेक्ट करना होगा उसके बाद उस जोन में आनेवाली अस्पतालों की सूचि उलबल्ध होगी। उस सूची में अस्पताल के नाम के साथ वहा पर कुल कितने बेड उबलब्ध है और कितने बेड फुल है उसकी जानकारी ऑनलाईन हररोज अपडेट होती रहेगी। यह जानकारी शहरवासियों को 24 बाय 7 मिल सके इसकी व्यवस्था महानगरपालिका ने की है। उपरोक्त जानकारी मात्र एक क्लिक करने से ही प्राप्त की जा सकती है। जिससे मरीज को अस्पताल में भर्ती करने के लिए स्वजन को  अस्पतालों में भटकने की जरूरत नही होगी। 
मरीज के संबंधी जब अस्पताल में जाते है या अस्पताल का संपर्क करते है तभी उन्हे एक ही जवाब सूनने को मिलता है की अस्पताल में एक भी बेड खाली नही है। जिसे लेकर सरकार को भी आशंका होने लगी और प्रशासन ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए ऑनलाईन व्यवस्था शुरू कि। महानगरपालिका के सभी जोन में स्वास्थ विभाग द्वारा अस्पतालों की सूची मंगाई गई और उन्हे हररोज अपडेट करने की सूचना दी। ऑनलाईन व्यवस्था के कारण अब अस्पताल के संचालक मरीजों को भर्ती  में कोई आनाकानी नही कर सकेंगे। 
Tags: