गुजरात : गांवों में बढ़ता जा रहा तेंदुए का आतंक, पोल्टी फार्म पर हमला कर 380 मुर्गियों का किया शिकार

गुजरात : गांवों में बढ़ता जा रहा तेंदुए का आतंक, पोल्टी फार्म पर हमला कर 380 मुर्गियों का किया शिकार

वनविभाग द्वारा पिंजरा रखकर तेंदुए को पकड़ने की दिशा में शुरू की गई कार्यवाही

गुजरात के चिखली स्थित नौगामा गांव में रात के समय एक तेंदुए ने पोल्ट्री फॉर्म में अपना आतंक मचाए होने की खबर सामने आई है। पोल्ट्री फॉर्म में घुसकर तेंदुए ने तकरीबन 380 मुर्गियों को अपना शिकार बनाया है। जिसके बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल फैल चुका है। तेंदुए के आतंक के चलते चिखली जंगल विभाग द्वारा तुरंत ही पिंजरा रखने की कार्यवाही की गई है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, चीखली तालुका से सटे हुए गांव नौगामा में रहने वाले निखिल भाई दीपक भाई पटेल के पोल्ट्री फॉर्म में साढे चार हजार से भी अधिक मुर्गियों का पालन किया जा रहा है। पोल्ट्री फार्म के आसपास तेंदुए के दिखाई देने की जानकारी उन्हें पिछले कुछ दिनों से ही मिली थी। जिसके बाद उन्होंने पोल्ट्री फॉर्म की सुरक्षा और भी बढ़ा दी थी। हालांकि इसके बावजूद पिछली रात के समय तेंदुआ पोल्टी फार्म की सुरक्षा जाली तोड़कर अंदर घुस गया था और मुर्गियों का शिकार करने लगा था।
तेंदुए के इस आतंक में पोल्ट्री फार्म के तकरीबन 380 मुर्गियां मर गई थे। जबकि 25 से अधिक मुर्गियां चोटिल हुई है। घटना की जानकारी जैसे ही मालिक को हुई उन्होंने वन विभाग में इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की दिशा में कार्यवाही शुरू की गई है।