गुजरात : वलसाड के शहरी इलाके तक तेंदूआ पहुंच जाने से लोगों में दहशत

गुजरात : वलसाड के शहरी इलाके तक तेंदूआ पहुंच जाने से लोगों में दहशत

अब्रामा इलाके में बछड़े को मारा

पिछले काफी समय से राज्य में तेंदुओं का आतंक काफी फैला हुआ है। मात्र जंगलों में दिखाई देने वाले तेंदुए अब गाँव की सीमा में भी आने लगे है। ऐसी ही एक घटना वलसाड के अब्रामा से सामने आई। जहां रिहायशी इलाके में एक तेंदुए के दिखाई देने से लोगों में डर का माहौल बन गया है। अब्रामा इलाके में दिखाई देने वाले तेंदुए ने एक बछड़े को भी मार गिराया था, जिसके चलते लोगों में काफी भय फ़ेल गया है और उन्होंने इस बारे में वन विभाग को जानकारी दे दी है। वन विभाग को जानकारी मिलते ही उन्होंने आसपास के इलाके में पिंजरे की व्यवस्था शुरू कर दी है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, वलसाड पालिका के वोर्ड नंबर 11 में स्थित अब्रामा सोसायटी के पीछे आई सोसायटी में सोमवार के दिन एक बछड़ा मृत अवस्था में दिखाई दिया था। बछड़े का शिकार तेंदुए द्वारा किए गए होने की जानकारी मिलते ही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने निगम के सदस्य और वन विभाग को थी। घटना की जानकारी मिलते ही वन-विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुँच गई थी। जहां बछड़े के मृत शरीर के करीब ही वन विभाग द्वारा पिंजरा रखा गया है। 
बता दे की पिछले कई समय से तेंदए लगातार रिहायशी इलाकों में दिखाई दे रहे है। इसके पहले जंगल और गाँव की सीमाओं में दिखाई देने वाले तेंदुए अब शहर के रिहायशी इलाकों में भी दिखाई दे रहे है। ऐसे में लोगों के बीच काफी डर का माहौल बना हुआ है। ऐसी ही परिस्थिति रही तो जल्द ही अन्य इलाकों में भी इसी तरह की घटनाएँ भी बन सकती है।