गुजरात : भाजपाध्यक्ष सी आर पाटिल का संकेत, आगामी विधानसभा चुनाव में नए चेहरों को मैदान में उतारेंगे

गुजरात : भाजपाध्यक्ष सी आर पाटिल का संकेत, आगामी विधानसभा चुनाव में नए चेहरों को मैदान में उतारेंगे

हिम्मतनगर में आयोजित मीटिंग में पाटील ने कहा - कोई भी नहीं है कुर्सी पर स्थायी, खुद वह भी नही

गुजरात विधानसभा के चुनावों के पहले गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील ने एक महत्वपूर्ण संकेत दिया है। पाटील ने अपने संकेत में बताया है की उनकी नो-रिपिट थियरी के अनुसार पक्ष 100 नए लोगों को विधानसभा चुनाव में टिकट मिल सकता है। इसमें जीतने वाले विधायकों का पत्ता भी कट सकता है। गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील ने हिम्मतनगर पेज समिति के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये बताया कि साल 2022 में आयोजित होने वाले चुनाव में जीतने वाले 100 विधायकों के साथ नो-रिपीट थियारी का इस्तेमाल कर सकता है। पाटील ने कहा कि फिलहाल 182 सीटों में से 70 बैठक भाजपा के पास नहीं है। इन 70 बैठकों के साथ अन्य 30 बैठकों पर नए चेहरे खड़े हो सकते है। 
हिम्मतनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये सीआर पाटील ने कहा कि पार्टी में किसी के लिए भी कुर्सी स्थायी नहीं है। चाहे वो स्थानीय विधायक हो यां एक सांसद के तौर पर वह खुद ही क्यों न हो। हर किसी को बदलाव के लिए तैयार रहना ही होगा। हालांकि इस चीज को लेकर किसी को बुरा नहीं लगना चाहिए। पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता अपने लिए टिकट मांग सकता है और उसे यह करना भी चाहिए। पार्टी द्वारा संगठन में एक दम नए चेहरों को भी स्थान दिया गया है। ऐसे में उन्हें भी चुनाव में मौका मिल सकता है। 
पाटील ने बताया कि किसी को भी टिकट देने के पहले पार्टी 5 से 6 सर्वव करती है और इसके बाद ऊपर से टिकट निश्चित होती है।  किसी भी विधायक ने कितना काम किया है और क्या काम सही नहीं है, इन सभी चीजों को समझने के बाद ही टिकट का निर्णय लिया जाता है। उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा कुछ ही समय पहले नो-रिपीट थियरी के आधार पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित सभी मंत्रियों को बदल दिया गया था।