सोनगढ में इंसान की तरह चेहरे वाले बच्चे को जन्म दिया बकरी ने

सोनगढ में इंसान की तरह चेहरे वाले बच्चे को जन्म दिया बकरी ने

लोगों ने शुरू की पुजा, 10 मिनिट जीवित रहने के बाद नहीं बचा!

सोनगढ़ में एक आश्चर्यजनक घटना सामने आ रही है। सेल्टीपाड़ा गांव में बुधवार सवेरे एक बकरी ने मनुष्य के चेहरे वाला बच्चे को जन्म दिया है। जिसके चलते पूरे गांव में कौतूहल छा गया है। बकरी का बच्चा 10 मिनट तक जीवित रहने के बाद मर गया। 
मिली जानकारी के अनुसार सेल्टीपाड़ा गांव में सातकाशी मोहल्ला में रहने वाले अजीत वसावा के घर पर बुधवार को एक बकरी ने इंसान के जैसे चेहरे वाले बच्चे को जन्म दिया था। इसे देखकर आसपास के सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए। कुछ लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे थे तो कुछ लोग इसे अनहोनी घटना मान रहे थे। 
बच्चे के कान और पांव के सिवाय सब कुछ इंसानों की तरह था। बच्चे का चेहरा 70 से 80 साल के वृद्ध की तरह नजर आ रहा था। उसकी आंखों पर के सफेद कलर के बाल होने के कारण वह वृद्ध नजर आ रहा था। कई लोगों ने के बच्चे की पूजा अर्चना की और बाद में दफन कर दिया गया। इस घटना ने पूरे गाव मे आश्चर्य फैला रखा है।
Tags: Gujarat