सूरत से भावनगर जाते बुजुर्ग ने जहाज में से समुद्र में लगा दी छलांग

सूरत से भावनगर जाते बुजुर्ग ने जहाज में से समुद्र में लगा दी छलांग

सूरत से भावनगर वापस जाते समय घेघा टर्मिनल के पास बनी ये घटना

सूरत के हजीरा बंदरगाह से शुरू हुए रो-रो फेरी जब शनिवार को पीरमबेट पहुंची तो रो-रो में बैठे 69 वर्षीय बटुकभाई विट्ठलभाई सुतरिया सुबह 11.30 बजे जहाज में से समुद्र में छलांग लगा दी। देर रात तक खोजबीन के बाद भी बुजुर्ग की कोई खबर नहीं लगी।
जानकारी के अनुसार,मूल रूप से भावनगर के रहने वाले और सूरत आए बटुकभाई और उनकी पत्नी और बच्चे (लड़का और लड़की) सूरत से वापस भावनगर रो-रो से जा रहे थे। इसी दौरान जब रो-रो फेरी घोघा और पीरमबेट पहुंची तब बटुक भाई ने समुन्द्र में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही रो-रो संचालकों ने रो-रो को कुछ समय के लिए रोक दिया और घटना की जानकारी मरीन पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पीएसआई एन एम मंडरा सहित मरीन पुलिस घोघा टर्मिनल पर आ पहुंची।
इसके बाद मरीन पुलिस ने समुन्द्र में बटुकभाई की खोजबीन की।इस खोजबीन में बटुकभाई की कोई खबर नहीं मिली। जानकारी के अनुसार बटुकभाई का पुत्र सूरत में नौकरी करता हैं और वो उसी के पास सूरत गए थे। इस यात्रा में वो अपने परिवार समेत सूरत से वापस भावनगर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि एक टीम लगातार उनकी तलाश कर रही हैं पर अभी तक उनकी कोई खबर नहीं लगी। साथ ही अभी तक कोई लाश भी नहीं मिली जिससे ये माना जा सके की उनकी डूबने से मौत हो गई।
Tags: