शादी के चार साल के बाद भी नहीं हो रही थी संतान तो मजदूर दंपत्ति ने एसिड पीकर दी जान देने की कोशिश

शादी के चार साल के बाद भी नहीं हो रही थी संतान तो मजदूर दंपत्ति ने एसिड पीकर दी जान देने की कोशिश

हर दंपत्ति की इच्छा होती है कि वह शादी के बाद माता-पिता बने। हालांकि कई दंपत्तियों को शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी संतान नहीं होती है। ऐसे ही एक मजदूर दंपत्ति ने भी संतान ना होने के चलते एसिड पीकर जान देने की कोशिश की थी। इसके चलते पति-पत्नी दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, धारी के प्रेमपरा के किसान की वाडी में रहने वाले लीलाबेन कागड़िया और उनके पति रामदेवभाई कागड़िया मजदूरी काम करते है। दोनों की शादी को चार साल हो गए थे। संतान प्राप्ति ना हो पाने के कारण दोनों लोग काफी हताश थे और अपनी धीरज भी गंवा बैठे थे। निराशा में दोनों ने एसिड पीकर अपनी जान देने की कोशिश की थी। हालांकि वह बच गए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।