ऑनलाइन कार बुक करने के चक्कर में बुजुर्ग डॉक्टर ने गंवाए एक लाख रुपये!

अलग-अलग एप्लिकेशन डाउनलोड करवाकर डॉक्टर का फोन अपने नियंत्रण में ले लिया

जामनगर में एक 71 साल के बुजुर्ग डॉक्टर ने 1 लाख रुपए में नई कार बुक करने के चक्कर में साइबर क्राइम का शिकार हुई और 1 लाख रुपए गँवाए थे। डॉ. कल्पना शाह नाम की इस महिला ने एक कार शोरूम के बारे में सर्च किया था। जिसके अगले दिन एक नंबर से उन्हें फोन आया, फोन पर के व्यक्ति ने अपने आप को कंपनी का अधिकारी बताया और महिला को कार की डिटेल्स भेज कर कार बुक करने के लिए उसका संपर्क करने के लिए कहा। हालांकि दूसरे दिन व्यक्ति ने खुद ही सामने से डॉक्टर को फोन किया। 
डॉक्टर ने उसे अपने अकाउंटेंट के आने तक का इंतजार किया, क्योंकि उसे ऑनलाइन प्रोसेस नहीं आती थी। पर फोन कर रहे व्यक्ति ने उन्हें मना कर उनके फोन में दो एप्लिकेशन डाउनलोड करवा लिए। जिससे की उस व्यक्ति को डॉक्टर के फोन का कंट्रोल मिल गया। इसके पहले की महिला कुछ समज पाती, उसे तीन मेसेज आए। जिसमें लिखा था की उसके बैंक अकाउंट में से पैसे निकाले गए है। 
पुलिस ने बताया की व्यक्ति ने डॉक्टर के अकाउंट में से कुल 1 लाख रुपए निकाल लिए है। इसके बाद डॉक्टर ने उस नंबर पर फोन भी किया, पर वह नंबर तब तक स्विच ऑफ हो चुका था। डॉक्टर ने अंजान व्यक्ति के खिलाफ इंफोर्मेशन टेक्नोलोजी एक्ट के तहत शनिवार को शिकायत दर्ज करवाई थी।