विदाई में इतना रोई दुल्हन के हार्ट अटैक से आई मौत, पढ़ें पूरी खबर

विदाई में इतना रोई दुल्हन के हार्ट अटैक से आई मौत, पढ़ें पूरी खबर

कुछ ही महीने पहले खोया था पापा को, परिवार में फैला दुख का माहौल

शादी किसी भी व्यक्ति और उसके परिवार के लिए बेहद खास होता है। शादी के समय, हर कोई खुश होता है क्योंकि ऐसे समय उनका कोई अपना अपने जीवन में नया सफर शुरू कर रहा होता हैं। माता-पिता के अलावा, दोस्त, पड़ोसी और अन्य रिश्तेदार भी खुश होते हैं। महीनों पहले से ही घर में शादी की तैयारियां शुरू हो जाती है। हालांकि शादी के बाद, दुल्हन के घर में माहौल थोड़ा बदल जाता है। घर की रौनक किसी और के घर चले जाने से लड़की के घर वाले उदास हो जाते है और शादी में विदाई के समय लोगों की आँखों में आँसू आ जाते हैं। विदाई के समय अपने माँ बाप से दूर जाने वाली दुल्हन भी रोती है, पर कुछ समय के बाद सब सामान्य हो जाता है। लेकिन एक शादी में कुछ ऐसा घटित हुआ जिससे खुशी के पल मातम में बदल गए। दुल्हन की विदाई के दौरान रोती हुई दुल्हन को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई।
ओड़ीशा के सोनपुर की घटना
यह कष्टप्रद घटना ओडिशा के सोनपुर में हुई है जहां दुल्हन की विदाई के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन अपनी विदाई में इतना रोई कि उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को हो रही शादी की खुशी अचानक शोक की लहर में बदल गई। दरअसल जुलादा गाँव के मुरली साहू की बेटी रोज़ी और बलांगीर जिले के तेतलगाँव निवासी बीसी केतन शादी के बंधन में बंधे और जब दूल्हा दुल्हन को लेकर जा रहा था उस समय ये दुखद घटना हुई।
कुछ महीने पहले ही हुई थी पापा की मौत, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मामा ने किया था शादी का आयोजन
अपनी विदाई के समय दुल्हन लगातार रो रही थी। फिर वह अचानक बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गई। इस पर घटनास्थल पर मौजूद परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसके हाथों की मालिश करके और उसके चेहरे पर पानी डालकर उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन उसे होश में लाने के सभी प्रयास विफल रहे। इसके बाद उसे तुरंत डुंगरीपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रोजी की मौत की खबर से इलाके के लोग परेशान और दुखी हैं। जुलुंडा गांव के एक निवासी ने बताया कि कुछ महीनों पहले ही पापा को खो देने से रोजी बहुत तनाव में रह रही थी। इस शादी का आयोजन भी उनके मामा और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था। शादी के कारण उसके घर में सभी खुश थे, पर अब रोजी के चले जाने से  अब शोक की लहर फैल गई है।

Tags: