#Draft: Add Your Title

#Draft: Add Your Title

रायगढ़ , 20 अप्रैल (हि.स.)।उड़ीसा के महानदी में एक नाव दुर्घटना घटित हुई। जिसकी प्रारंभिक जानकारी आने पर पता चला है कि घटना में रायगढ़ जिले के निवासी भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने मिलने पर रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव घटनास्थल के लिए रवाना हो गये है। घटना स्थल पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद है तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

इस संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक के निवासी उड़ीसा के पथरसेनी में मंदिर दर्शन हेतु गये थे। महानदी तट से वे लकड़ी की नाव (डोंगा) में सवार होकर मंदिर तक पहुंचे तथा दर्शन के बाद वापस लौटते समय शुक्रवार की दोपहर यह दुखद घटना घटित हुई। इसकी जानकारी मिलने पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रायगढ़ से भी टीम भेजी गई है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल भी मौके लिए रवाना हो गये है।कार्तिकेया गोयल और एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने महानदी नाव दुर्घटना में प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आप सभी की हर संभव मदद की जायेगी। सभी फिलहाल घटनास्थल के पास कंडईकेला पुलिस चौकी में हैं। कलेक्टर गोयल ने सभी लोगों के खाने-पीने और परिवहन की व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

ओडिसा में महानदी में हुई नाव दुर्घटना में राहत व बचाव कार्य जारी है। यहां ओडीआरएएफ और फायर टीम के गोताखोर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। भुवनेश्वर से स्कूबा डाइवर को भी बुलवाया जा रहा है।

घटना के बारे में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव पलटने से एक महिला की मृत्यु हुई है। जिसका शव बरामद कर लिया गया है, उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 लोग लापता हैं। जिसमें 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। प्रभावित लोग खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली के हैं। नाव में खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली व गोर्रा तथा रायगढ़ ब्लॉक के कोतरलिया और छपोरा के लोग सवार थे। मृतक महिला अंजोरीपाली की थी।

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षित बचाए गए लोगों के स्वास्थ्य जांच और आज रात ही उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

महानदी नाव दुर्घटना से सुरक्षित बचाए गए 50 लोगों को बस से वापस उनके गांव रवाना कर दिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की टीम भी आपके साथ जा रही है। तहसीलदार खरसिया को ग्रामीणों के साथ भेजा गया है। बस से रवाना किए ग्रामीणों में 43 अंजोरीपाली और 7 कोतरलिया के हैं।

Tags: Orissa