सूरत में कोरोना के नए 2188 मरीज, 24 की मौत, 2594 हुए डिस्चार्ज

सूरत में कोरोना  के नए 2188  मरीज, 24 की मौत, 2594 हुए डिस्चार्ज

सूरत शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण जारी है, हररोज नए मरीजों के सामने अस्पतालों में चिकित्सा लेकर स्वस्थ होने वालों की संख्या भी पिछले दो दिनों से बढ़ रही है।

अब तक 1,17,281 संक्रमित, मृतकों की संख्या 1785, स्वस्थ हुए 94079, एक्टिव मरीज 21417
सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के आंकडों में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को डिस्चार्ज मरीजों की संख्या में अच्छी वृध्दि हुई। शहर-जिले में शनिवार को नए 2188 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 2594 मरीज डिस्चार्ज हुए। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 1,17,281 मरीज कोरोना संक्रमित हुए । शनिवार को शहरी क्षेत्र से 18 और ग्रामीण क्षेत्र से 6 सहित 24 कोरोना मरीजों की मौत हुई। अब तक शहर जिले में कुल 1785 की मौत हुई और 94,079 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शहर जिले में 21,417 कोरोना मरीज अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन फेसीलीटी में चिकित्सा ले रहे है। 
शनिवार को सूरत शहर में नए 1795 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 92240 हुई। शनिवार को शहर के अठवा जोन के सीटीलाईट क्षेत्र से 83 वर्षीय पुरूष की ट्राईस्टार अस्पताल में, उधना जोन के उन क्षेत्र से 44 वर्षीय महिला की स्मीमेर होस्पीटल में, उधना जोन के उधना क्षेत्र से 56 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, सेन्ट्रल जोन के नवापुरा क्षेत्र से 57 वर्षीय महिला की सनसाईन अस्पताल में, अठवा जोन के सीटीलाईट क्षेत्र से 65 वर्षीय पुरूष की मिशन अस्पताल में,  कतारगाम जोन के उत्राण क्षेत्र से 60 वर्षीय महिला की विनस अस्पताल में,  कतारगाम के अमरोली क्षेत्र से 70 वर्षीय महिला की  सिविल अस्पतला में, वराछा-ए जोन के पुणागांव क्षेत्र से 45 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  लिंबायत जोन के भाठेना क्षेत्र से 40 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  रांदेर जोन के मोराभागल क्षेत्र से 58 वर्षीय पुरूष की गिरिश ग्रुप ऑफ अस्पताल में, लिंबायत जोन के गोडादरा क्षेत्र से 50 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,  रांदेर जोन के रामनगर क्षेत्र से 36 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  कतारगाम जोन के अमरोली क्षेत्र से 47 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  वराछा-बी जोन के नाना वराछा क्षेत्र से 75 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में, रांदेर जोन के अडाजण क्षेत्र से 72 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, वराछा-ए जोन के वराछा क्षेत्र से 29 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, लिंबायज जोन के गोडादरा क्षेत्र से 55 वर्षीय महिला की सविल अस्पताल में और वराछा-बी जोन के मोटा वराछा क्षेत्र से 53 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में कोरोना चिकित्सा के दौरान मौत हो गई। अभी तक शहर में कोरोना से 1435 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को कोरोना संक्रमित नए 2119 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अब तक शहर में से 73,339 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
शनिवार को नए 1795 कोरोना संक्रमित मरीजों में से शहर में सबसे अधिक मरीज रांदेर जोन से 489, अठवा जोन से 445,  कतारगाम जोन से 214, वराछा-बी जोन से 124, उधना जोन से 190, वराछा-ए जोन से 80 सेन्ट्रल जोन से 91 और लिंबायत जोन से 162  नए मरीजों का समावेश है। 
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 18117  कोरोना संक्रमित मरीज है, रांदेर जोन में 15759 कतारगाम जोन में 13060, लिंबायत जोन में 9267, वराछा-ए जोन में 9543, सेन्ट्रल जोन में 9050, वराछा बी जोन में 8733और सबसे कम उधना जोन में 8711 कोरोना संक्रमित मरीज है। इसी के साथ अब तक शहर में 1435 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 350 लोगों की मौत हुई है। शहर जिले में सरकारी निजी अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन में 21417 लोग कोरोना की चिकित्सा ले रहे है। 
Tags: