बनासकांठा : दो महिलाओं के शव गांव के कूए से मिलने पर सनसनी

बनासकांठा : दो महिलाओं के शव गांव के कूए से मिलने पर सनसनी

गुजरात के बनासकांठा जिले के धानेरा तालुका के गोला गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांव के एक कुएं में से 2 महिलाओं के शव मिले हैं। बताया गया है कि दोनों ही मृतक महिलाएं मूलतः राजस्थान की रहने वाली है। घटना के बाद मौका ए वारदात पर गांव वासियों का जमघट लग गया और पुलिस भी दौड़े आई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं के शव कुएं से बाहर निकाले गए और पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
कुए से मिले 2 महिलाओं के शव को लेकर अनेक प्रकार के तर्क वितर्क गांव वाले लगा रहे हैं। लोगों के मन में सवाल है कि क्या इन दोनों महिलाओं ने एक साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की है या फिर किसी ने दोनों को कुएं में धक्का मारा है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।