गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर की गई अरविंद कुमार की नियुक्ति

गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर की गई अरविंद कुमार की नियुक्ति

गुजरात के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार के कानून मंत्रालय द्वारा आधिकारिक तौर पर एक आदेश जारी किया गया है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्तमान में कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने 1987 में एक वकील के रूप में अपना अभ्यास शुरू किया था।
न्यायमूर्ति अरविंद कुमार ने शुरू में सिविल कोर्ट, मजिस्ट्रेट कोर्ट, अपीलीय न्यायाधिकरण में लगभग 4 वर्षों तक कार्य किया। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में पैरवी की। वर्ष 1999 में, उन्हें कर्नाटक उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया
इसके अलावा उन्हें वर्ष 2005 में भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था। वह 2009 से कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं और अब से उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे।
Tags: Gujarat