वलसाड समुद्र तट से दो दिनों में मिले 7 शव, बार्ज हादसे के संबंध में प्रशासन कर रहा जांच

वलसाड समुद्र तट से दो दिनों में मिले 7 शव, बार्ज हादसे के संबंध में प्रशासन कर रहा जांच

हेलिकॉप्टर की सहायता से ढूँढे जा रहे है तूफान में लापता लोग, अभी भी 49 लोग है लापता

गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री किनारे पर आए ताऊ-ते तूफान के कारण महाराष्ट्र के समुद्र में हवाई जहाज बार्ज डूब गया था। जिसमें की कई लोग गायब हो गए थे। जिनके मृतदेह अब मिल रहे है। वलसाड के समुद्री किनारे पर तीथल से 2 दिन में 7 मृतदेह मिल चुके हैं। यह सभी मृतदेह मुंबई के बार्ज जहाज से डूबे हुए लोगों के होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। अभी भी वलसाड के समुद्री किनारे पर हेलीकॉप्टर से अन्य मृतकों को ढूंढा जा रहा है। तूफान के कारण मुंबई हाई के नजदीक एक बड़ा जहाज बार्ज लापता डूब गया था। जिसमें की 49 लोग अभी भी लापता है और 26 लोगों के मृतदेह मिले थे।
आपको बता दें कि बार्ज डूबने की घटना में बार्ज में सवार कछ लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। यह बार्ज ओएनजीसी के लिए काम कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मृतदेहों को को आईएनएस कोच्चि के द्वारा मुंबई लाया गया था। अन्य लोगों को भी कोलकाता द्वारा लाया गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि तूफान की सूचना के बाद भी बार्ज वहां से क्यों नहीं हटाया गया।
घटना में बच गए लोगों का पुलिस स्टेटमेंट लिए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि वह इस बारे में शिपिंग डिरेक्टर जनरल और ओएनजीसी के संबंधित अधिकारियों का विचार जानेंगे। इस घटना के बारे में मानव अधिकार पंच भी सक्रिय हो गया है। उन्होंने 6 सप्ताह में पेट्रोलियम विभाग ओएनजीसी और कोस्टगार्ड पुलिस से जानकारी मांगी है। मानव अधिकार पंच के द्वारा यह टकोर की गई है कि यदि तूफान के समय दिए गए निर्देशों का पालन कराया जाता तो जानहानि टाली जा सकती थी।