सूरत : वेसू में दो चचेरी बहनों की आत्महत्या, दोनों के शव फंदे से लटके मिले

'दुल्हन' की तरह सजी थी दोनो,  हाथों पर ब्लेड के घाव भी थे 

सूरत : वेसू में दो चचेरी बहनों की आत्महत्या, दोनों के शव फंदे से लटके मिले

सूरत के वेसू इलाके में भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दो चचेरी बहनों के शव झाड़ियों में लटके मिले। घटना की जानकारी होते ही पुलिस का काफिला मौके पर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच की है। जिसमें दोनों चचेरी बहनों ने दुल्हन की तरह सजधज कर पहले ब्लेड से वार करने के बाद फांसी लगा ली।

सूरत में दो लड़कियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। अलथाण इलाके में दो लड़कियों के शव झाड़ियों से लटके मिले। घटना की जानकारी होने पर पुलिस का काफिला भी मौके पर पहुंच गया। दोनों लड़कियों के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नीलम वर्मा और रोशनी वर्मा दोनों बहनें मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और सूरत में रिटेल का काम करके परिवार की आर्थिक मदद करती हैं। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रकरण में दोनों बहनों ने आत्महत्या की है। दोनों बहने प्रेम विवाह करना चाहता थी और युवकों के साथ भागने की फिराक में थी। जब प्रेमीओं ने भागने से इनकार कर दिया तो दोनों बहनें टूट गईं और सुनसान जगह पर एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Tags: Surat