सूरत : गोपी मार्केट में धूमधाम से मनाई गई चेटीचंड झूलेलाल जयंती

सूरत सिंधी क्लोथ एसोसिएशन के आयोजन में व्यापारियों और समाजजनों ने दी बधाई

सूरत : गोपी मार्केट में धूमधाम से मनाई गई चेटीचंड झूलेलाल जयंती

सूरत। सूरत में सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेटीचंड के अवसर पर गोपी मार्केट में भव्य आयोजन किया गया। सूरत सिंधी क्लोथ एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के व्यापारी, पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश लालवानी ने सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को चेटीचंड झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद लिया।

धार्मिक परंपरा के तहत भगवान झूलेलाल को प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद प्रज्वलित दीप को प्रेम प्रकाश आश्रम ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिसमें सिंधी समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपने पारंपरिक पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Tags: Surat