सूरत : IDT द्वारा- वैलेंटाइन्स डे पर पहली बार वोट करने वालों को सशक्त बनाने का अभियान

भारतीय चुनाव आयोग और आईडीटी के संयुक्त पहल में, वैलेंटाइन्स डे पर विशेष अभियान का आयोजन

सूरत : IDT द्वारा- वैलेंटाइन्स डे पर पहली बार वोट करने वालों को सशक्त बनाने का अभियान

आईडीटी द्वारा नए मतदाताओं को वोट का महत्व समझाया गया

आज, वैलेंटाइन्स डे के अवसर पर, भारतीय चुनाव आयोग और आईडीटी  ने विशेष अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है पहली बार वोट करने वालों को सशक्त बनाना। हमारी युवा पीढ़ी को लोकतंत्र में भागीदारी के महत्व को समझाना और उन्हें लोकतंत्र में विश्वास को बढ़ावा देना है। हम सभी को अपने देश के प्रति प्यार का अभिव्यक्ति के रूप में वोट डालने का आह्वान करते हैं।

इस अभियान के माध्यम से, हम विवेकपूर्ण भागीदारी की महत्वता को समझाने के साथ-साथ, नए वोटरों को वोटिंग प्रक्रिया, पंजीकरण विवरण और उनकी भूमिका के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना चाहते हैं।

कार्यक्रम के अवसर पर संस्था की निदेशक अंकिता गोयल के द्वारा इसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वैलेंटाइन डे के अवसर पर हम अपने वोट के महत्व को याद करते हैं और इस विचार को इसके साथ जोड़ते हैं क्योंकि दोनों में भी एक रिश्ता है। जैसे हम अपने प्यार को समझने और उसकी देखभाल करने में मेहनत करते हैं, वैसे ही हमें भी अपने मताधिकार के महत्व को समझना और उसका समर्थन करना चाहिए। यह एक सामाजिक ज़िम्मेदारी है जो हमारे देश के लोकतंत्र के सुदृढ़ बुनियाद है।

अभियान के दौरान, हमारे छात्रों ने कुछ पोस्टर के माध्यम से अवगत किया:  
1) इस बार हाथ में गुलाब और साथ में मत का अधिकार  
2) दिल से दिल मिलाओ वोट से बदलाव लाओ  
3) प्यार से वोट करे, वोट से प्यार करे

कार्यक्रम के अंत में, छात्रों ने वोट जरूर करने का संकल्प लिया,
संस्था के अंदर जो हमारे फर्स्ट टाइम वॉटर थे उनको इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया के द्वारा
 वोट का महत्व ईवीएम मशीन का डेमो और गुलाब का फूल देकर
My Valentine - My Democracy का  संदेश छात्रों को दिया। 

अंत में संस्था के निदेशक अशोक गोयल जी के द्वारा इस कार्यक्रम को विशेष सफल बनाने के लिएडिप्टी कलेक्टर जी.एम. बारोड और Ca राहुल अग्रवाल का सम्मान किया गया।

Tags: Surat PNN