सूरत :  दक्षिण गुजरात की लाईफलाईन उकाई बांध 345 फीट तक लबालब भरा

उकाई बांध में 6729 एमसीएम पानी की जीवित मात्रा, लागातार 5वें साल बांध लबालब भरा गया

सूरत :  दक्षिण गुजरात की लाईफलाईन उकाई बांध 345 फीट तक लबालब भरा

उकाई बांध का आज सुबह 10 बजे का लेवल 345.01 फीट दर्ज, बांध में वर्तमान में 6729 एमसीएम पानी की जीवित मात्रा है। आगामी पुरा साल उकाई बांध से जरूरत के अनुसार किसानों और उद्योगों को पर्याप्त पानी मिलता रहेगा। सूरत में तापी नदी में 6 मीटर जलस्तर होने के कारण कॉजवे को वाहनों के आवागमन के लिए बंद रखा गया है। 6 मीटर से कम जलस्तर पर होने पर कोजवे आवागमन के लिए खोला जायेगा। 

सूरत सहित दक्षिण गुजरात की जीवनधारा उकाई बांध ‌इस सिजिन में पूरी तरह भर गया है। आज सुबह 10 बजे उकाई बांध का स्तर 345.01 फीट था, बांध में पानी की आवक और निकासी 5927 क्यूसेक थी। लगातार 5वें साल बांध भरा हुआ है। वर्ष 2019 से उकाई बांध लगातार 100 प्रतिशत यानी 345 फीट तक लबालब भरा जा रहा है। जिसके कारण समग्र दक्षिण गुजरात की सिंचाई, औद्योगिक और आबादी के लीए पीने की जरूरत में कोई कमी नही आयेगी। 

उकाई बांध की बायी और दायी मुख्य नहरों से वलसाड, नवसारी,  तापी, भरूच और सूरत जिले में खेती के लिए सिंचाई की जरूरत को पुरा किया जायेगा। इन पांचो जिलों की एक करोड से अधिक की आबादी को आगामी एक साल तक पीने के पानी की जरूरत को पुरा किया जायेगा। 

पिछले 9 महीनों में 4877 एमसीएम पानी का उपयोग हुआ। पिछले साल उकाई बांध 345 फीट पर पूरा भर गया था। अक्टूबर, 2022 से जून, 2023 तक सिंचाई, पीने, उद्योगों के लिए लगातार पानी उपलब्ध कराया गया। अक्टूबर-2022 में, बांध में 345 फीट पर 6748 एमसीएम पानी था। जिसमें से जून 2022 तक 4877 एमसीएम का उपयोग किया गया और बरसात के मौसम से पहले तक 1869 एमसीएम बचा था। इस साल बांध सौ प्रतिशत लबालभ भरने के कारण अगर अगले साल कम बारिश भी हुई तो बाकी साल पानी की कोई समस्या नहीं होगी। बांध में 6729 एमसीएम पानी की जीवित मात्रा है। सिंचाई-पेयजल और उद्योगों के लिए सालाना लगभग 4500 एमसीएम पानी की आवश्यकता होती है।

सूरत में कॉजवे की सतह भी कम हो गई है। कॉजवे की महत्वपूर्ण सतह 6 मीटर है और 6 मीटर से अधिक सपाटी होने पर कॉजवे ओवरफ्लो हो जाता है और वाहनों के आवागमन के लिए बंद हो जाता है। बारिश के कारण उकाई बांध के अपस्ट्रीम में पानी छोड़े जाने से कॉजवे का  6 मीटर से ऊपर जलस्तर हो गया था। वाहन को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।अब कॉजवे की सतह भी कम हो गई है। आज सुबह 10 बजे कॉजवे का लेवल 5.95 मीटर दर्ज किया गया है। हालाँकि, कॉज़वे अभी भी वाहनों के आवागमन के लिए बंद है। कोजवे की सफाई कर एक दो दिनों में वाहनों के आवागन के लिए खोला जायेगा। 

Tags: Surat