सूरत :  नगर निगम की विभिन्न 12 समितियों के अध्यक्षों की घोषणा

विजय चौमाल और सोमनाथ मराठे के अलावा सभी नए चेहरों को शामिल किया गया

सूरत :  नगर निगम की विभिन्न 12 समितियों के अध्यक्षों की घोषणा

सूरत नगर निगम के विभिन्न 12 समितियों में आगामी ढाई साल के कार्यकाल के लिए अध्यक्षों और सदस्यों की घोषणा हुई। बीजेपी की समन्वय बैठक में विभिन्न 12 समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। आमसभा में विभिन्न समितियों के अध्यक्षों की घोषणा के बाद आगामी सप्ताह में नवनियुक्त अध्यक्ष कार्यभार संभालेंगे।

सूरत नगर निगम की आमसभा से पहले बीजेपी की समन्वय बैठक हुई। इस समन्वय बैठक में शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजन जंजमेरा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित विभिन्न समितियों के सदस्यों के नामों की घोषणा की। सूरत नगर निगम के अधिकारी पद की दौड़ में पीछे रह गए कुछ दावेदार एक महत्वपूर्ण समिति के अध्यक्ष पद के लिए जोरदार दावेदारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने जमकर पैरवी भी की हालांकि, आज समन्वय बैठक में जब शहर अध्यक्ष ने नामों की घोषणा की तो जिन पार्षदों के नाम की घोषणा हुई है, वे खुश हो गये। वहीं जो लोग समिति का अध्यक्ष बनने की प्रबल दावेदारी कर रहे थे उनके चेहरे उतर गये।

भाजपा समन्वय बैठक के बाद चार बजे नगर निगम की आम सभा में स्थायी समिति अध्यक्ष राजन पटेल द्वारा विभिन्न 12 समितियों के सदस्यों को नामों की विधिवत घोषणा की गई। समितियों के सदस्यों में प्रथम नाम अध्यक्ष पद  के लिए और दुसरा नाम उपाध्यक्ष तथा अन्य नाम संबंधित समिति के सदस्यों के लिए थे। आम सभा में अध्यक्ष का नाम घोषित होने के बाद आगामी सप्ताह में सभी समितियों की विधिवत बैठक होगी उस बैठक में प्रथम नाम के सदस्यों को अधिकारीक रूप से अध्यक्ष पद का पदभार सौंपा जायेगा। विजय चौमाल और सोमनाथ मराठे के अलावा अन्य 10 समितियों के अध्यक्ष पद पर नए चेहरे है। 

नगर पालिका की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष इस प्रकार हैं

  1. स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष: नैन्सी शाह, उपाध्यक्ष: दीपेश पटेल
  2. लोक निर्माण समिति के अध्यक्ष: भाईदास पाटिल, उपाध्यक्ष: केतन मेहता
  3. जल समिति अध्यक्ष:हिमांशु रावलजी, उपाध्यक्ष: कुणाल सैलोर
  4. नगर नियोजन समिति अध्यक्ष: नागर पटेल, उपाध्यक्ष: उषा पटेल
  5. समाज कल्याण, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष: सोनल देसाई, उपाध्यक्ष: रुता खेनी
  6. गटर समिति अध्यक्ष : केयुर चपटवाला, उपाध्यक्ष: सुधा पांडे
  7. विधि समिति अध्यक्ष: नरेश राणा, उपाध्यक्ष: भावना सोलंकी
  8. अस्पताल समिति अध्यक्ष: मनीषा आहीर, उपाध्यक्ष: कैलाश सोलंकी
  9. उद्यान समिति अध्यक्ष: गीता सोलंकी, उपाध्यक्ष: राजेश्री मैसुरिया
  10. प्रकाश एवं अग्नि समिति के अध्यक्ष: चिराग सोलंकी, उपाध्यक्ष: नरेंद्र पांडव
  11. स्लम समिति अध्यक्ष: विजय चोमल, उपाध्यक्ष: बंशु यादव
  12. परिवहन समिति के अध्यक्ष: सोमनाथ मराठे, उपाध्यक्ष: नीलेश पटेल
Tags: Surat