सूरत : उकाई बांध खतरनाक स्तर से महज डेढ़ फीट दूर

उकाई बांध के सभी गेट खुले, पानी छोड़ा गया, तापी किनारे के 20 गांव अलर्ट

सूरत : उकाई बांध खतरनाक स्तर से महज डेढ़ फीट दूर

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पिछले  दो दिन से ऊपरी इलाकों में हो रही बारिश के कारण उकाई बांध में भारी पानी आ रहा है। बीती रात उकाई बांध में करीब 5 लाख क्यूसेक पानी आया। इसके बाद इसमें कमी आई और अब 2.45 लाख क्यूसेक पानी की आय हो रही है। जबकि बांध का लेवल 343.57 फीट तक पहुंच गया है। इसलिए बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं और 2.97 लाख क्यूसेक पानी तापी नदी में छोड़ा जा रहा है। फिलहाल बांध का लेवल खतरनाक 345 फीट से महज डेढ़ फीट दूर है। तापी तट के 20 गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। 

उकाई बांध लबालब होने के बहुत करीब है, अधिकारियों ने बांध को कल 5.43 लाख क्यूसेक के अधिकतम प्रवाह के साथ खतरनाक स्तर को पार करने से रोकने के लिए बांध के द्वार खोल दिए। पानी का डिस्चार्ज लगातार 2.97 तक बढ़ने लगा। वर्तमान में आय कम हो गई है। हालांकि, सतह खतरनाक होने के कारण आउटफ्लो 2.50 लाख क्यूसेक रखा गया है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी पिछले 12 घंटो से बरसात कम दर्ज हुई है। हथनुर बांध से तापी नदी में डिस्चार्ज कर दिया है। इस लिए उकाई बांध में आगामी 24 घंटो तक एक से डेढ लाख क्युसेक पानी आय जारी रहेगी। इस लिए उकाई बांध से उतना डिस्चार्ज जारी रखते हुए बांध को 343 से 344 फिट तक जलस्तर बनाए रखा जायेगा। 

Tags: Surat