सूरत : हमेशा ऊंचा लक्ष्य रखें और उसे हासिल करने के लिए प्रयास करते रहें: शालिनी अग्रवाल

चैंबर की महिला उद्यमी सेल की महिला उद्यमियों ने सूरत नगर आयुक्त के साथ बिजनेस मीटिंग की 

सूरत : हमेशा ऊंचा लक्ष्य रखें और उसे हासिल करने के लिए प्रयास करते रहें: शालिनी अग्रवाल

दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) की महिला उद्यमी सेल ने सूरत नगर निगम में नगर आयुक्त शालिनी अग्रवाल के साथ एक व्यावसायिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक महिला उद्यमियों ने शामिल होकर 30 सेकेंड तक अपना बिजनेस प्रस्तुत किया।

नगर आयुक्त शालिनी अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं चाहे गृहिणी हों या कामकाजी, वे बहुत खास और मल्टी-टास्किंग होती हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में काम करती हैं। बच्चों की देखभाल करती है, घर संभालती है और काम भी करती है। सब कुछ करके बच्चों को पढ़ाते भी हैं। उन्होंने महिला उद्यमियों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य हमेशा ऊंचा रखें और उसे हासिल करने के लिए प्रयासरत रहें।

उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के लिए की गई कड़ी मेहनत और कठिनाइयों की चर्चा की और महिला उद्यमियों को जीवन में सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सूरत नगर निगम द्वारा सूरत शहर के विकास के लिए किये जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। विशेष रूप से महिला उद्यमियों को शहर में किए जा रहे ठोस अपशिष्ट कार्य, नागरिकों के लिए अन्य सुविधाओं और सूरत को दुनिया का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के ग्रुप चेयरपर्सन डॉ.बंदना भट्टाचार्य ने बिजनेस मीट का संचालन  किया। महिला उद्यमी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कृतिका शाह ने स्वागत भाषण दिया। सदस्य रोमा पटेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सलाहकार स्वाति सेठवाला ने नगर आयुक्त शालिनी अग्रवाल का परिचय कराया। सह-अध्यक्ष निमिषा पारेख ने बिजनेस मीट में उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया और फिर कार्यक्रम का समापन किया

Tags: Surat SGCCI