सूरत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा

प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा और अन्य सेवा कार्यक्रमों की जानकारी दी

सूरत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा

आगामी 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री एवं विश्व नेता नरेन्द्रभाई मोदीजी का जन्मदिन है। प्रधानमंत्री का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी सेवा गतिविधियां चलाकर मना रही है। उसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी, सूरत महानगर परिवार ने भी इस बार भव्य तरीके से सेवा कार्यो का आयोजन किया है। 

गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री अपना जन्म दिवस सेवा करके मनाते है उसी प्रकार भाजपा के कार्यकर्ता भी अपने जन्म दिवस पर सेवाकिया प्रवृत्तिया करते आ रहे है। इस बार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर एक दिन की सेवा के बदले सेवा पखवाडा मनाने का निर्णय लिया गया है।

17 सितंबर से 2 अक्टुबर तक राज्य के सभी जिलों में भाजपा जिला इकाईयों द्वारा विभिन्न सेवा कार्यो द्वारा लोगों की सेवा कि जायेगी। सेवा पखवाड़ी के दौरान रक्तदान शिविर, आयुष्यमान कार्ड शिविर, स्वास्थ्य शिविर, दलित जनसंख्या संपर्क कार्यक्रम, सुपोषण अभियान जैसे विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। साथ ही 25 सितंबर को "पंडित दिनदयालजी जयंती" और 02 अक्टूबर को "महात्मा गांधी जयंती" भी जनसेवा के कार्यो द्वारा भव्य तरीके से मनाई जाएगी।

उपरोक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूरत शहर के अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा, सूरत नगर पालिका के नौ निर्वाचित प्रथम नागरिक महापौर दक्षेश मावानी, सूरत शहर के महासचिव किशोरभाई बिंदल,  मुकेशभाई दलाल,  कालुभाई भीमनाथ, नौ निर्वाचित सूरत नगर निगम के उपमहापौर  डॉ. नरेन्द्र पाटिल, स्थायी समिति अध्यक्ष  राजन पटेल, सत्तारूढ़ दल नेता श्रीमती शशि त्रिपाठी, दंडक धर्मेश वानियावाला, पूर्व महापौर जगदीश पटेल उपस्थित थे।

Tags: Surat