सूरत : कापोद्रा चौराहे पर मुख्य सड़क पर 9 फीट गहरा गड्ढा

नगर निगम प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया 

सूरत : कापोद्रा चौराहे पर मुख्य सड़क पर 9 फीट गहरा गड्ढा

सूरत में थोड़ी सी बारिश में ही प्रशासन की खराब कार्यप्रणाली सामने आ जाती है। कापोद्रा मुख्य सड़क पर चाराहे के पास गड्डा गिरा। इसलिए बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कापोद्रा चाराहे के पास मुख्य सडक पर गड्डा गिर गया। ऐसे में नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। गड्ढे की गहराई 7 से 8 फीट है। पहले भी इसी स्थान पर गड्डा गिरा थे। वहीं पानी गिरने की व्यवस्था की लापरवाही भी सामने आई है। सिर्फ बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है।

इस सड़क से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। कापोद्रा चार रास्ता वराछा का मुख्य मार्ग है। नगर निगम प्रशासन ठीक से काम नहीं करने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है, लेकिन ठोस काम नहीं हो पा रहा है। सड़क पर गड्डा गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। सडक पर ट्राफिक जाम होने से जाम की स्थित‌ि निर्माण हो गई। प्रशासन ने गड्डे वाले स्थान पर बैरिकेडिंग कर ट्राफिक खोलने का काम किया है। 

Tags: Surat