
वडोदरा : फील्ड मार्शल मानेक शॉ की स्मृति में स्मारक का अनावरण
1971 के युद्ध में मानेक शॉ सेना प्रमुख थे
आजादी के अमृतकाल के अवसर पर शुक्रवार को फील्ड मार्शल एसएचएफ जे मानेक शॉ (पद्म विभूषण, पद्म भूषण, मिलिट्री क्रॉस) की स्मृति में एक स्मारक का अनावरण किया गया। फतेगंज ब्रिज के नीचे एनसीसी, योगनिकेतन, चार रास्ता पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद गुजरात क्षेत्र द्वारा निर्मित इस स्मारक का महापौर ने उद्घाटन किया।
फील्ड मार्शल मानेक शॉ 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान थल सेनाध्यक्ष थे। साथ ही फील्ड मार्शल के फाईव स्टार रैंक से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय सेना अधिकारी थे। उन्हें सैम बहादुर के नाम से भी जाना जाता था।
पाकिस्तान के साथ 1971 में हुए युद्ध में भारतीय फौज ने पाकिस्तान को मात्र 14 दिनों में धूल चटा दिया था। बांग्लादेश का अलग करने का प्रमुख श्रेय फील्ड मार्शल मानेक शॉ को जाता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के खिलाफ अधिकारी बोलने से भी डरते थे, उस समय फील्ड मार्शल इंदिराजी को स्वीटी कहकर बुलाते थे।