राजकोट :  कालावड़ रोड पर गिरा तेल दोपहिया वाहन चालकों के लिए बना परेशानी का सबब

 कई चपेट में आकर हुए घायल

राजकोट के कालावड़ रोड अंडरब्रिज पर एक वाहन से तेल रिसाव की घटना सामने आई है। तेल रिसाव के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसललने की वारदातें हुई। अधिकांश दुपहिया वाहन चालकों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि एक बाइक सवार को सिर में गंभीर चोट लगने से स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है। इसकी सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे तेल को वाटर कैनन से दूर किया।

अहमदाबाद के चंद्रनगर ब्रिज पर तेल गिरा

इससे पहले अहमदाबाद के पालड़ी में चंद्रनगर ब्रिज पर तेल गिरा था। सड़क पर तेल रिसाव के कारण वाहन चालकों को बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के फिसलने से कई वाहन चालक घायल हो गए। बीच सड़क पर जाम का नजारा बन गया। वाहन चालकों को तेल पर फिसले नहीं इसके लिए पुलिस द्वारा सतर्कता बरतने पर दुर्घटना को टाल दिया गया।

Tags: Rajkot