सूरत : संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत पद्मश्री विभुतियों से भाजपा नेताओं ने की मुलाकात

पद्मश्री यजदीभाई करंजिया और पद्मश्री मथुरभाई सवानी से मुलाकात

सूरत : संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत पद्मश्री विभुतियों से भाजपा नेताओं ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष सफलतापूर्वक पुर्ण होने के अवसर पर मुलाकात करके पुस्तक भेंट दी

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व नेता नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित यजदीभाई करंजिया और पद्म श्री मथुरभाई सवानी से मुलाकात की। 

इस मुलाकात के दौरान प्रधान मंत्री के नेतृत्व में 9 साल की सेवा, राहत और गरीब कल्याण और जनहित के कार्यों पर चर्चा की और उन्हें एक पुस्तक भेंट दिया। गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर.पाटिल और गुजरात राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्षभाई संघवी के हाथों दोनों विभुतियों का पुस्तक भेट देकर सम्मान किया गया।   

Story-02062023-B-18
पद्मश्री मथुरभाई सवाणी  से मुलाकात करते भाजपा नेतागण 

 

संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सी.आर. पाटिल , सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजनभाई ज़ंजमेरा, गुजरात राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्षभाई संघवी, राज्य मंत्री मुकेशभाई पटेल, महापौर श्रीमती हेमालीबेन बोघावाला, शहर महासचिव  काडुभाई भीमनाथ, विधायक श्रीमती संगीताबेन पाटिल, प्रवीणभाई घोघारी, पूर्णेशभाई मोदी, कांतिभाई बल्लार, मनुभाई पटेल, संदीपभाई देसाई, स्थायी समिति के अध्यक्ष  परेशभाई पटेल, शहर के पदाधिकारी, नगरसेवक /  वार्ड अध्यक्ष / प्रभारी उपस्थित थे।

Tags: Surat