सूरत : नगर निगम की कुल 13 हाईस्कूलों का कक्षा 12 में 92 प्रतिशत परिणाम 

कतारगाम और भेस्तान-उन के सुमन स्कूल का 100 फीसदी रिजल्ट 

सूरत : नगर निगम की कुल 13 हाईस्कूलों का कक्षा 12 में 92 प्रतिशत परिणाम 

पाटिल जागृती 95.57 फीसदी पर्सेंटाइल के साथ मराठी मीडियम में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर 

गुजरात बोर्ड द्वारा लिए गए 12वीं कक्षा के सामान्य स्ट्रीम में सूरत म्यूनिसिपल स्कूल का रिजल्ट 92.03 फीसदी रहा है। जिसमें कतारगाम व भेस्तान-उन में नगर पालिका द्वारा संचालित  सुमन विद्यालयों का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। सूरत महानगरपालिका देश में एकलौती नगर निगम है जो प्राथमिक से लेकर हाईस्कूल तक विभिन्न भाषाओं में शिक्षा प्रदान करती है। 

गुजरात बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में सूरत शहर का परिणाम 80.78 प्रतिशत रहा है। ए-1 में 603 और ए-2 में 4502 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। सूरत नगर निगम द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर स्लम क्षेत्रों के बच्चों के लिए सूरत शहर में वर्ष 1999 में कुल 04 सुमन हाई स्कूल शुरू किए गए थे।

वर्तमान में सूरत शहर में कुल 23 सुमन उच्च विद्यालय कार्य कर रहे हैं। सुमन हाई स्कूल ने वर्ष 2021 से कक्षा 11वीं और 12वीं शुरू की है। जिसमें एचएससी बोर्ड के पहले बैच के परिणाम में सुमन हाई स्कूल अग्रणी है। शैक्षणिक वर्ष  2022-23 के दौरान आयोजित एचएससी बोर्ड परीक्षा में सुमन हाई स्कूल का परिणाम 92.03 प्रतिशत रहा है। 

सुमन उच्च विद्यालय क्रमांक 3 व 17 का परिणाम आ गया है। समन हाई स्कूल में कुल 10 विद्यार्थियों ने ए-1 ग्रेड प्राप्त किया। सुमन हाई स्कूल नंबर 6 में पढ़ने वाले छात्र पाटिल जागृति रणछोड़ ने 99.99 पर्सनटाईल के साथ मराठी माध्यम में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ज्ञात हो कि पाटिल जागॉति के पिता जीवित नहीं हैं और मां कामकाजी हैं।

मराठी मीडियम की 4 स्कूलों का कुल रिजल्ट 92.41 प्रतिशत फीसदी आया है। गुजराती मीडियम की 7 स्कूलों का कुल रिजल्ट 91.98 प्रतिशत और हिंदी मीडियम की 2 स्कूलों का कुल रिजल्ट 90.96 प्रतिशत रहा है। जिसमें से 2 गुजराती माध्यम की सूमन हाईस्कूल का 100 प्रतिशत परिणाम आया है। इस प्रकार के से सूमन हाईस्कूल में कुल 1217 छात्रों में से 1120 छात्र उत्तीर्ण होने पर नगर निगम की 13 स्कूलों का कुल परिणाम 92.03 प्रतिशत आया। समग्र बोर्ड का परिणाम 73.27 प्रतिशत आया है। 

Tags: Surat