सूरत :  सिविल अस्पताल के विशेष वार्ड की लॉबी में राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत पाया गया

सूबह नर्स ने मृत मोर को देखा और इसकी सूचना दी 

सूरत :  सिविल अस्पताल के विशेष वार्ड की लॉबी में राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत पाया गया

सिविल अस्पताल के आरएमओ ने वन विभाग के अधिकारियों को सुचित किया

सूरत सिविल स्पेशल वार्ड की लॉबी में आज राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिला। जब नर्स को इस बात का पता चला तो उसने इसकी जानकारी आरएमओ को दी। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। फिलहाल वन विभाग मोर की मौत की जांच में जुट गया है।

मोर स्पेशल वार्ड की लॉबी में मृत पाया 

सूरत सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत चर्चा में आ गई है। अस्पताल की दूसरी मंजिल के विशेष वार्ड की लॉबी में आज मोर मृत पाया गया। सफाई निरीक्षक पूजा ने कहा कि घटना दुखद है। मोर को मृत पाकर कर्मचारियों ने आरएमओ को सूचना दी। जिसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई।

संभवत: नेट से टकराकर मर गया हो

संभावना जताई जा रही है कि विशेष वार्ड के आगासी के खुले जाल से मोर के घुसने के बाद बाहर जाते समय जाली से टकराकर उसकी मौत हो गई हो। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग सिविल अस्पताल पहुंचा। फिलहाल मृत मोर के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मोर का शव वन विभाग ने कब्जे में ले लिया है

सूरत के सिविल अधीक्षक डॉ. गणेश गोवेकर ने कहा, इस घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। प्रारंभिक निष्कर्ष बताते हैं कि मोर अस्पताल के वोर्ड में प्रवेश कर गया था, लेकिन बाहर नहीं निकल सका और मर गया होगा। फिलहाल वन विभाग मोर के शव को कब्जे में ले लिया है। अब जांच में मोर की मौत के कारणों का पता चलेगा।

Tags: Surat