राजकोट : बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव, राजकोट समेत चार शहरों के अध्यक्ष बदले गए

राजकोट जिला अध्यक्ष के रूप में अल्पेश धोलारिया की नियुक्ति

राजकोट : बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव, राजकोट समेत चार शहरों के अध्यक्ष बदले गए

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में प्रदेश के 8 शहरों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दूसरे दिन संगठन में बड़े बदलाव किए गए।

देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए बीजेपी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को भाजपा ने 4 नगर अध्यक्षों को बदलकर नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। राजकोट के जिला व नगर अध्यक्ष भी शामिल हैं। राजकोट जिलाध्यक्ष के रुप में अल्पेश ढोलरिया को जिलाध्यक्ष और शहर प्रमुख के रुप में कमलेश मिराणी की जगह मुकेश दोषी को नियुक्त किया है। इसके अलावा कच्छ में देवजीभाई वरचंद एवं मोरबी में रणछोड़भाई दलवाड़ी को नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने कच्छ, राजकोट, मोरबी जिले और राजकोट शहर के नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

Tags: Rajkot