राजकोट  : शहर के इस स्कूल में अनोखे अंदाज में मनाया जाता है छात्रों का जन्मदिन

पढ़ने वाले हर बच्चे के जन्मदिन पर यज्ञ करने का नियम बनाया गया है

राजकोट  : शहर के इस स्कूल में अनोखे अंदाज में मनाया जाता है छात्रों का जन्मदिन

आमतौर पर, जब छात्रों का जन्मदिन होता है, तो स्कूल चॉकलेट बांटते हैं या किसी अन्य तरीके से जन्मदिन मनाते हैं। लेकिन राजकोट के रेलनगर के कर्णावती इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया जाता है। इस स्कूल में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे के जन्मदिन पर यज्ञ करने का नियम बनाया गया है। छात्र और शिक्षक जिसका जन्मदिन होता है उनके द्वारा यज्ञ में आहूति डाला जाता है।

विद्यालय में विशेष शास्त्रीजी द्वारा यज्ञ कराया जाता है। इसके अलावा आहूति डालते समय यजमान को एक श्लोक सुनाया जाता है, साथ ही उसका अर्थ भी बताया जाता है। यज्ञ में आहुति देने के बाद यजमान को तरह-तरह की संकल्प दिलाई जाती हैं। जिसमें माता-पिता की सेवा-आदर करना, गुरुजनों का आदर करूँगा, बड़ों की सहायता करूँगा, व्यसन नहीं करूँगा, मोबाइल से दूर रहूँगा, परीक्षा में नकल नहीं करूँगा आदि संकल्प दिलाया जाता है। 

Tags: Rajkot