सूरत  : डुमस समुद्रतट पर रविवार को उमडी भीड़

सूरत  : डुमस समुद्रतट पर रविवार को उमडी भीड़

बड़ी संख्या में लोग समुद में डुबकी लगाते दिखे

छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक रेतीले समुद्र तट पर पहुंचते हैं। सिर्फ सूरत से ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण गुजरात से लोग बीच पर मस्ती करने पहुंचते हैं। छुट्टियों के दौरान डुमस बीच पर भारी भीड़ देखी गई। शनिवार और रविवार के सप्ताहांत में डुमस बीच पर बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ पड़े। वेकेशन का मजा लेने बड़ी संख्या में लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समुद्र की लहरों पर मस्ती करते नजर आए। 

सतर्कता की कमी नजर आई

डुमस तट पर समुद्र की लहरें किनारे तक दिखाई दे रही थीं। नतीजतन, सैलानियों ने खूब मजा लूटा। लेकिन लोगों की लापरवाही भी झलक रही थी। 14-15 साल के बच्चे समुद्र में तैरते दिखे। जिस तरह से समुद्र की लहरें तट पर आ रही थीं, उसे देखते हुए समुद्र में ऐसा तैरना खतरनाक साबित हो सकता था। 

पिछली घटनाओं से सबक लेना चाहिए

भूतकाल में डुमस समुद्र तट पर नहाना कइयों के लिये जानलेवा साबित हो चुका है। लोग मस्ती में इतने मशगूल हो जाते हैं कि उन्हें पता ही नहीं चलता कि वे किस हद तक जोखिम उठा रहे हैं। 

बीच पर फायर ब्रिगेड सहित व्यवस्था हो

तट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में भी वृद्धि की दरकार है। सैलानियों के लिये चेतावनी बोर्ड लगाना भी जरूरी है। 

Tags: Surat