
सूरत : मशहूर आइस डिश और आइसक्रीम पार्लर के कई नमूने खराब थे
खाद्य विभाग द्वारा लिए नमूने जांच में फेल पाए गए
जयभवनी के ड्राईफूट डिश गोला क्रीम और जीबी फूड्स की रॉयल चॉकलेट सहित कई नमूने खराब
सूरत शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए शहरी लोग कोल्ड ड्रिंक, आइस बॉल और आइसक्रीम का सहारा ले रहे हैं। आईसडिश और आइसक्रीम पार्लर के बाहर हर रात लोगों की भीड़ देखी जाती है। जहां लोगों ने अपने घर के फ्रिज में आइसक्रीम का भंडारण करना शुरू कर दिया है, वहीं सूरत में आइसक्रीम और आइसडिश पार्लर और केक स्टोर में मिलावट की चौंकाने वाली खबरें सामने आई हैं।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पिछले महीने सूरत शहर क्षेत्र से केक-पेस्ट्री, काली मिर्च-मसाला, आइसक्रीम और आइस बॉल के नमूने लिए थे। इनमें से 8 सैंपल फेल पाए गए हैं। अतः नगर निगम द्वारा लेब टेस्ट के रिपोर्ट के आधार पर संस्थाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करेगी।
जिसमें पांडेसरा की श्री सावरिया आइसक्रीम की वैनिला आइसक्रीम, पांडेसरा की भोलेनाथ आइसक्रीम की राजभोग आइसक्रीम, कतारगाम की राम और श्याम आइस डिश और गोला, राजकोटवाला काजू अंजीर आइसक्रीम, भटार का पार्थ आइस गोला ऑरेंज सिरप, अडाजन का जय भवानी ड्राई फ्रूट डिश गोला क्रीम, रांदेर का लक्ष्मी मसाला गृह भंडार मिर्च पाउडर, अडाजन का डेनिश केक और पेस्ट्री शॉप से वैनिला स्लाइस और घोडदौड रोड की जीबी फूड्स एंड कन्फेक्शनरी प्राइवेट लिमिटेड कि रॉयल चॉकलेट केक के सैंपल फेल हो गए हैं।
सूरत मनपा के सूत्रों के अनुसार नगर निगम द्वारा पिछले महिने लिए गए नमूनों से पता चला है कि इस्तेमाल होने वाले रंग गैर-खाद्य होते हैं और पाम ऑईल जैसे पदार्थ का आइसक्रीम में उपयोग किया जाता हैं। लैबटेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम का खाद्य विभाग अब जिन संस्थानों से लिए गए सेम्पल फैल हुई है उन संस्थानों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कानुनी कार्यवाही करेगी।