सूरत : लूट का वांटेड आरोपी 26 साल बाद पकड़ा गया

पिछले 16 साल से लूट करने वाले स्थल के पास ही रह रहा था

सूरत : लूट का वांटेड आरोपी 26 साल बाद पकड़ा गया

शहर लिंबायत निलगिरी सर्कल के पास वर्ष 1997 में साथियों के साथ मिलकर दुकान लूटने वाले एवं आज दिन तक वांटेड आरोपी को लिंबायत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब 57 साल का है और ड्राइवर के रूप में काम करता है। लिंबायत नीलगिरी सर्कल के पास चार दुकानों को लूट करने के बाद फरार होकर 10 वर्ष सोनगढ़ में रहने के बाद पिछले 16 साल से लूट करने वाले स्थल के पास ही रह रहा था। 

साथियों के साथ मिलकर लूट की थी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लिंबायत पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल भोलाभाई नाथुभाई और कांस्टेबल कृपालसिंह खोडूभा को मुखबिर से मिली के आधार पर वर्ष 1997 में लिंबायत पुलिस थाने में दर्ज लूट के गुनाह में वान्टेड अरुण गणपतभाई पाटिल (उम्र- 57, निवासी- प्लॉट नंबर 100, संतोषीनगर, नीलगिरी सर्कल के पास, लिंबायत, सूरत) को गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 1997 में उस समय रिक्शा चलाने वाले 31 वर्षीय अरुण पाटिल ने तीन से चार साथियों के साथ संतोषीनगर के पास देवनारायण किराना स्टोर और तीन अन्य दुकानों में लूटकर दुकान को मारापीटा था।

गांव का नाम लिखने में गलती हो गई थी

उस समय यह घटना सामने आने पर लिंबायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि, उस समय दुकानदारों द्वारा अरुण रिक्शावाला के रूप में पहचाना जाता था, जिससे उसकी सही पहचान नहीं की गई। हालांकि, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लेने पर उसकी पहचान कर ली गई, परंतु उस समय गांव का नाम लिखने में भूल हो गई थी। वहीं साथी के पकड़े जाने पर अरुण सोनगढ़ भाग गया था।

वह सूरत लौट आया

पुलिस उसके गांव के नाम के आधार पर जांच कर रही थी। लेकिन ऐसा कोई गांव नहीं था, पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी। 10 साल सोनगढ़ में रहने के बाद अरुण वापस सूरत आ गया और संतोषीनगर में रहकर ड्राइवर का काम करने लगा। आखिरकार पुलिस को सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लियागया।

Tags: Surat