क्रिकेट : मुंबई क्रिकेट संघ का फैसला, एमएस धोनी के प्रतिष्ठित विश्व कप विजेता शॉट का बनेगा स्मारक

2011 विश्व कप जीतने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान के ऐतिहासिक छक्के को सम्मानित करने के लिए बनाया एक खास प्लान

क्रिकेट : मुंबई क्रिकेट संघ का फैसला, एमएस धोनी के प्रतिष्ठित विश्व कप विजेता शॉट का बनेगा स्मारक

आज से 12 साल पहले 2 अप्रैल 2011 को भारत-श्रीलंका के बीच खेला गया मुकाबला हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी के दिलोदिमाग में ताजा है. विश्व कप के उस फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक छक्का लगाकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। 2011 के वनडे वर्ल्डकप फाइनल की, जब माही ने तेज गेंदबाज नुवान कुलकसेकरा की गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाकर भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिताया था। अब एमसीए यानी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने धोनी को सम्मानित करने के लिए एक खास प्लान बनाया है।

क्या है पूरी योजना

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने घोषणा की है कि वे 2011 विश्व कप फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी के प्रसिद्ध विजयी छक्के के लिए एक स्मारक बनाएंगे। एमसीए पवेलियन में एक विशेष श्रद्धांजलि के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान के खिताब जीतने वाले शॉट को अमर बनाने की योजना बना रहा है। स्मारक ठीक उसी स्थान पर बनाया जाएगा जहां धोनी का ऐतिहासिक छक्का गिरा था। एमसीए धोनी को सम्मानित करने की भी योजना बना रहा है, जो 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच के लिए मुंबई में होंगे।

भारत में पहली बार बनने जा रहा है कोई मेमोरियल

आपको बता दें कि दुनिया भर में कई क्रिकेटर्स के नाम पर स्टैंड्स और पवेलियन तो हैं, लेकिन किसी प्लेयर या उनके शॉट पर मेमोरियल भारत में पहली बार बनने जा रहा है। मेमोरियल का उद्धघाटन 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच वाले दिन हो सकता है। एमसीए ने पहले वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा बनाने का फैसला किया था। जीत की 12 वीं वर्षगांठ पर, तेंदुलकर ने 2011 विश्व कप की जीत को याद करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का सबसे अच्छा क्रिकेट क्षण था।