श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने देशवासियों को रामनवमी और सम्राट अशोक जयंती पर बधाई दी 

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं

श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने देशवासियों को रामनवमी और सम्राट अशोक जयंती पर बधाई दी 

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है

श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने देशवासियों को दी रामनवमी और सम्राट अशोक जयंती पर बधाई दी। 

श्री हितेश विश्वकर्मा ने कहा कि हमारे आराध्य और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जीवन में बाधाओं से निपटकर जीवन पथ पर आगे बढ़ने के साथ एक चरित्रवान व्यक्ति कैसा होता है यह हमे भगवान राम से सीखना चाहिए।

उन्होंने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि कई सालों से अयोध्या में राम लला के मंदिर निर्माण की राह करोड़ों हिंदू देख रहे थे। अब मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और 2024 तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं है। उन्होंने राम मंदिर के लिए जिन्होंने भी प्रयास किए उन सभी का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा महान राजा अशोक सम्राट जयंती की भी बधाई दी।

Tags: Surat PNN