सूरत : शहर में कुत्ते के काटने से एक और बच्चे की मौत 

भेस्तान में 5 साल के बच्चे की कुत्ते के काटने से  मौत

सूरत : शहर में कुत्ते के काटने से एक और बच्चे की मौत 

पांच साल के मासूम बच्चे पर पांच-छह कुत्तों के झुंड के काटने के 30 से अधिक निशान मिले

सूरत में आवारा कुत्ते बच्चों को काटने की घटनाए आए दिन सामने आती रहती है । भेस्तान में कुत्ते के काटने से 5 साल के साहिल नाम के बच्चे की मौत हो गई है। घटना दोपहर 1 बजे भेस्तान फायर स्टेशन के सामने आकाश अपार्टमेंट के पास हुई। बच्चा अपने माता-पिता के साथ वहां मौजूद था जो यहां एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। उस समय पांच-छह कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

जिस तरह से सूरत में बच्चों पर कुत्तों के हमले के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं, प्रशासन अभी भी गहरी नींद में सोती नजर आ रही है। कुत्तों के काटने से ही नहीं बल्कि रात के समय कुत्तों द्वारा वाहन चालकों का पीछा करने से भी दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले एक बच्ची पर कुत्ते के हमले से उसकी मौत का मामला सामने आया था। एक बच्ची का गाल और सिर का हिस्सा कुत्तों ने नोच डाला। इसके बाद बुधवार 22 मार्च को एक और घटना सामने आई है।

भेस्तान में एक सड़क निर्माण मजदूर का पांच वर्षीय बेटा साहिल साइट पर खेल रहा था। तभी पांच-छह कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ा। बच्चे के शरीर पर कुत्ते के काटने के करीब 30 निशान मिले हैं। इतने सारे कुत्तों ने बच्चे पर एक साथ हमला कर दिया। इससे पहले कि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  बच्चे को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित करने पर परिवार में कोहराम मच गया।

पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि घटना कैसे हुई इस बारे में और स्पष्टता हो सके। दूसरी ओर लोग सूरत महानगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में नगर निगम की टीम कुत्तों को नियंत्रित करने के काम को देखने जोधपुर शहर गई थी, लेकिन उसके बाद ऐसा नहीं लगता कि इस संबंध में नगर पालिका द्वारा कोई विशेष कार्य किया गया है।

Tags: Surat