सूरत : अच्छे स्वास्थ्य के लिए निमाया ग्रेट रन में 2500 महिलाओं ने भाग लिया

सूरत : अच्छे स्वास्थ्य के लिए निमाया ग्रेट रन में 2500 महिलाओं ने भाग लिया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निमाया द्वारा लगातार छठी बार ट्रैफिक पुलिस विभाग के साथ मिलकर दौड़ का किया गया आयोजन

सूरत में निमाया अस्पताल की ओर से महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर 5 मार्च को लगातार छठी बार निमाया ग्रेट रन आयोजन किया गया। इस दौड़ में 2500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इससे पहले 4 मार्च को साइंस सेंटर में ग्रेट एक्टिव एक्सपो और ग्रेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।

Story-06032023-B21
4 मार्च को साइंस सेंटर में ग्रेट एक्टिव एक्सपो और रनर्स कॉन्क्लेव का भी हुआ आयोजन

 

समूचे आयोजन को लेकर निमाया अस्पताल डॉ पूजा नाडकर्णी की ओर से कहा कि निमाया लगातार महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देती हैं, तब महिलाओं को जागृत करने की जरूरत है। इसी उद्देश्य के साथ हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैराथन दौड़ निमाया ग्रेट रन का आयोजन किया जाता है। इस बार भी निमाया ग्रेट रन का आयोजन 5 मार्च को सुबह 6 बजे किया गया। जिसमें ट्रैफिक पुलिस विभाग व स्वयं सेवकों का सहयोग मिला। करीब 2500 महिलाओं ने दौड़ में भाग लिया और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर संदेश दिया।

निमाया ग्रेट रन का आयोजन इंडोर स्टेडियम से किया गया। राज्य गृहमंत्री हर्ष संघवी, जेसीपी डीएच परमार व डीसीपी ट्रैफिक अमिता वनानी ने हरी झंडी दिखाई। केबल स्टेट ब्रिज से इंडोर स्टेडियम पर दौड़ पूरी हुई। प्रत्येक फिनिशर को मेडल से सम्मानित किया गया। ग्रेट रन से पहले 4 मार्च को निमाया द्वारा पहली बार ग्रेट एक्टिव एक्सपो का आयोजन किया गया। एक्सपो का
आयोजन कर योग, जिम सहित स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद बेचने वाले सूरत और विशेषकर महिलाओं द्वारा संचालित ब्रांडों को एक मंच प्रदान किया गया। साथ ही साइंस सेंटर आर्ट गैलरी में रनर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें 42 किमी की दौड़ पूरी करने वाली करीब 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Tags: Surat PNN