सूरत : वातावरण में बदलाव से तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, दो ऋतुओं का एक साथ अनुभव कर रहे शहरवासी

सुबह लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है

सूरत : वातावरण में बदलाव से तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, दो ऋतुओं का एक साथ अनुभव कर रहे शहरवासी

दक्षिण गुजरात में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रमाण बढ़ता ही जा रहा था, लेकिन गत रोज वातावरण में बदलाव होने से गर्मी में कमी दर्ज की गई है।   सूरत के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है। गर्मी का पारा 38.4 से गिरकर 34.7 पर आ गया है। सुबह लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। दोपहर में गर्मी का अनुभव होने से लोग बीमारी के फैलने को लेकर चिंतित हैं।

दिन के दौरान तापमान में अत्यधिक उतार-चढ़ाव

बुधवार को सूरत का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि हवा में नमी 22 फीसदी और हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सूरत का रात का तापमान भी 19.2 डिग्री से गिरकर 18.6 डिग्री पर आ गया था। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन में रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई है।

मौसम में बदलाव के कारण गर्मी से राहत

मौसम में बदलाव के कारण दक्षिण गुजरात में गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना न के बराबर है। पिछले एक हफ्ते से सूरत में भीषण गर्मी पड़ रही थी। इस बीच पारा गिरने से गर्मी में आंशिक कमी देखी जा रही है। 

महामारी का डर

अचानक गर्मी में बढ़ोतरी के बाद कमी होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीमारी बढ़ने की आशंका जता रहा है। वातावरण में अचानक आए बदलाव से सर्दी, बुखार और खांसी के मामले बढ़ने की भी संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरुरत है। 

Tags: Surat