सूरत : दो साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच डाला, मासूम को अस्पताल में भर्ती किया

सूरत : दो साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच डाला, मासूम को अस्पताल में भर्ती किया

बच्ची को 40 से अधिक बार काटने से हुई लहूलुहान

सूरत शहर में एक बार फिर कुत्तों का आतंक सामने आया है। सूरत के खजोद इलाके में एक साथ तीन कुत्तों के हमले से बच्ची की हालत दयनीय हो गई है। कुत्तों द्वारा करीब 40 से अधिक बार नोचने से  2 साल की बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती किया है।

दो साल की बच्ची पर तीन कुत्तों ने हमला किया

सूरत के खजोद इलाके में अचानक कुत्तों द्वारा बच्ची को काटने का मामला सामने आया है। कुत्तों ने डेढ़ साल की बच्ची पर सामुहिक रुप से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। अब उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

बच्ची को अकेला देख कुत्तों ने हमला बोल दिया

हीरा बुर्स के पीछे रहने वाले मजदूरों के बीच ये परिवार भी रहता था। इसी बीच घर के पास अकेली खड़ी बच्ची पर अचानक 3 कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्ची को  40 से अधिक बार कुत्तों द्वारा काटे जाने के बाद मासूम की हालत गंभीर हो गई।

फिलहाल बच्ची का इलाज के लिए भर्ती

सिविल अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर तेजस चौहान ने बताया कि बच्ची को उसकी मां खजोद इलाके से सिविल अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में लेकर आई थी। कुत्तों ने बच्ची को काफी गंभीर चोटें मारी हैं। शरीर पर करीब 30 से 40 चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। जिसमें खासकर सिर, छाती और कमर में ज्यादा चोटें आई हैं। कुत्ते के काटने के इंजेक्शन लगवाने के साथ इमरजेंसी विभाग में बच्ची का इलाज चल रहा है। फिलहाल उन्हें सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है।

डंपिंग साइड पर आवारा कुत्तों की संख्या ज्यादा : पार्षद

पार्षद चिरागसिंह सोलंकी ने बताया कि हीरा बुर्स के पास डंपिंग साइड पर घूमने वाले कुत्तों की संख्या बहुत अधिक है। जिस बच्ची को कुत्तों ने काटा था वह भी इसी डंपिंग साइट के आसपास ही रहती है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में डंपिंग साइड में घूम रहे सभी कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है और उसका इलाज किया जा रहा है।

Tags: Surat