सूरत : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस में निश्चय अग्रवाल ने 99.99 परसेंटाइल के साथ शहर में पहला स्थान हासिल किया

सूरत : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस में निश्चय अग्रवाल ने 99.99 परसेंटाइल के साथ शहर में पहला स्थान हासिल किया

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स 2023 जनवरी में आयोजित की गई थी जिसका परिणाम घो‌षित किया

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स 2023 जनवरी में आयोजित की गई थी। जिसके नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें सूरत के निश्चय अग्रवाल शहर में पहला स्थान प्राप्त किया है।  निश्चय ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ पहली रैंक हासिल की है। मुंबई में कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में आगे की पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले निश्चय ने कहा कि उन्होंने रोजाना कड़ी मेहनत और परिवार तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है।

दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से सफलता

कपड़ा बाजार में कपड़ा एजेंट के बेटे निश्चय अग्रवाल ने बताया कि कक्षा में रोजाना मार्गदर्शन के साथ-साथ वह घर में भी दिन में 3 से 4 घंटे पढ़ाई करता था जिससे कोई बोझ नहीं पड़ा। रोज का काम रोज हो जाता था। अगर कोई शंका होती तो शिक्षक उसे दूर कर देते थे। साथ ही टेस्ट देने की वजह से यह सफलता मिली है।

घर पर पढ़ाई में माँ ने मदद की

निश्चय ने कहा, उनकी मां ने बीकॉम तक पढ़ाई की है। उन्होंने योजना बनाने में काफी मदद की। कठिन लगने वाले विषय की तैयारी कैसे करें और कौन सी किताब पढ़नी है, सहित वे प्लानिंग देते थे। इस योजना से तनाव नहीं हुआ। मैंने आखिरी दिन तक बहुत स्वस्थ दिमाग से परीक्षा दी।

पिता किताबें लाते थे

निश्चय के पिता टेक्सटाइल का काम करते हैं। उन्होने बीकॉम तक की पढ़ाई की है। मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले हैं। बेटे की पढ़ाई के लिए भी उन्होंने खूब मेहनत की। वे बेटे के लिए किताबों से लेकर स्टेशनरी तक का सामान ढूंढते थे। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने इकलौते बेटे की पढ़ाई को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

फिजिक्स में 100 पर्सेंटाइल

सूरत सेन्टर एलन के हेड नेहचल सिंह हंसपाल ने कहा सभी छात्रों का काफी महेनत की है।  निश्चय अग्रवाल ने टॉप किया है।  भूमिन हिरपारा ने फिजिक्स में 99.97 पर्सेंटाइल के साथ फिजिक्स में 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किए हैं। जत्सय जरीवाला ने केमिस्ट्री में 99.99 पर्सेंटाइल के साथ 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। साथ ही 38 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक और 89 छात्रों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक और 127 छात्रों ने 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

8.24 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे

जेईई मेन परीक्षा के लिए देश भर से कुल 9.06 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में कुल 95.79 फीसदी छात्र यानी 8.24 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन देश के 399 और विदेश के 25 केंद्रों समेत कुल 424 केंद्रों पर किया गया था।

Tags: Surat