सूरत : सीएनजी पंप संचालकों की हडताल, वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ी

सूरत : सीएनजी पंप संचालकों की हडताल,  वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ी

कमीशन बढ़ाने की मांग के साथ एक दिवसीय हडताल को पंप संचालकों का पुरा समर्थन

सूरत में अधिकांश रिक्शा चालक सीएनजी धारक हैं। शहर में चलने वाले रिक्शा ज्यादातर सीएनजी से चलते हैं। सीएनजी पंप मालिकों के बार-बार कहने के बाद भी कमीशन नहीं बढऩे पर सीएनजी पंप मालिकों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया। जिससे रिक्शा चालक सहीत सीएनजी वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

कमीशन बढ़ाने के मुद्दे पर एक दिवसीय हडताल

सूरत शहर में लाखों वाहन सीएनजी गैस का इस्तेमाल करते हैं। पिछले पांच साल से कमीशन नहीं बढ़ाने को लेकर सीएनजी पंप मालिकों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। जिसके चलते आज शहर के सभी सीएनजी पंप बंद हैं। छह फरवरी से सात फरवरी तक सुबह छह बजे सीएनजी पंप बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सीएनजी पंप मालिकों द्वारा यह प्रस्तुत किया गया है कि पिछले पांच वर्षों से बार-बार निवेदन करने के बावजूद उनकी याचिका नहीं सुनी गई है। सीएनजी के कमीशन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

सीएनजी वाहनों के पहिए थम गए

सूरत में सीएनजी रिक्शा की अनुमानित संख्या 1.50 लाख से 2 लाख है। वहीं दूसरी ओर शहर में कारों व अन्य सीएनजी वाहनों की संख्या भी काफी है। सीएनजी पंप बंद होते ही आज लाखों वाहनों के पहिए थम गए हैं। इसी तरह पूरे दक्षिण गुजरात में स्थिति देखी जा रही है। सभी सीएनजी पंप बंद होने से वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है।

रिक्शा चालकों की समस्या

एक रिक्शा चालक ने कहा कि सूरत में सभी सीएनजी पंप बंद होने से हमें काफी नुकसान हो रहा है। सुबह जब मैं पंप पर सीएनजी चढ़ाने पहुंचा तो देखा कि पंप बंद है। मेरे जैसे कई रिक्शा चालक हैं जिन्हें यह नहीं पता था कि आज से सीएनजी पंपों की हड़ताल शुरू हो रही ह। हमारे रिक्शों में सीएनजी नहीं होने से रिक्शा बंद हो गए हैं। सीएनजी रिक्शा चलाकर ही हमारी रोजी रोटी चलती है तो आज आमदनी नहीं होगी। ऐसे में एक रिक्शा चालक की हालत आर्थिक रूप से काफी खराब हो जाती है। सीएनजी पंप बंद होने से रोज कमाने खाने वाले रिक्शा चालकों को आर्थिक परेशानी होगी।

Tags: Surat