सूरत : कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर सीएनजी पंप चालकों की एक दिवसीय हड़ताल

सूरत : कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर सीएनजी पंप चालकों की एक दिवसीय हड़ताल

सूरत डिवीजन के 160 सीएनजी पंप संचालकों की सोमवार सूबह से मंगलवार सूबह तक हड़ताल

सीएनजी विक्रेताओं का कमीशन बढ़ाने की मांग को संबंधित अधिकारियों तक मनवाने के लिए बिक्री नहीं कर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। सोमवार 6 फरवरी को सुबह 6.00 बजे से 7 फरवरी को सुबह 6.00 बजे तक सीएनजी पंप मालिक सीएनजी नही बेचकर एक दिवसीय हडताल पर है। 16 फरवरी से कमीशन नहीं बढ़ाया गया तो तब सीएनजी की बिक्री अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी

सूरत डिवीजन में 160 सीएनजी पंप हैं, जबकि सूरत शहर में लगभग 40 सीएनजी पंप हैं। हर पंप पर एक दिन में औसतन 4 हजार किलो गैस की बिक्री होती है। सूरत शहर में लगभग 150000 सीएनजी रिक्शा और 2 लाख से अधिक अन्य सीएनजी वाहन हैं।

2017 के बाद मार्जिन नही बढाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएनजी का मार्जिन कंपनी द्वारा लागत आधार फॉर्मूले से निर्धारित किया जाता है।  जिसे हर 2 सालों में सीजीडी कंपनी और तेल विपणन कंपनियों द्वारा खुदरा समझौते के नवीनीकरण के समय व्यापार खर्चे को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया जाता है। मार्जिन में यह बढ़ोतरी आखिरी बार 2017 में समझौते के समय की गई थी। इसके बाद आज तक मार्जिन नहीं बढ़ाया गया है। दूसरी ओर यह बहुत ही गंभीर बात है कि इस काल में व्यापार में व्यय की मात्रा बहुत अधिक बढ़ गई है। सरकार ने सीएनजी रिक्शा चालकों की मांग पर ध्यान दिया है और रिक्शा का किराया बढ़ाया है। जबकि कंपनी सीएनजी विक्रेताओं की वाजिब मांग पर आंख मूंदकर मार्जिन नहीं बढ़ा रही है।

16 फरवरी तक का दिया अल्टीमेटम

अगर कंपनी की ओर से एग्रीमेंट रिन्यू नहीं होता तो सीएनजी विक्रेता को कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता था। आज एक दिन के लिए 6 फरवरी सुबह 6 बजे से 7 फरवरी सुबह 6 बजे तक सीएनजी की बिक्री बंद करने का फैसला किया है । और अगर यह अन्याय जारी रहा तो 16 फरवरी से जब तक अनुबंध का नवीनीकरण नही होता और सीएनजी मार्जिन में वृद्धि होने तक बिक्री बंद रखने का  गुजरात के यूनाइटेड पेट्रोलियम डीलर्स और सीएनजी फ्रेंचाइजी द्वारा तय किया है। जिसके कारण जनता को हुई असुविधा होती है तो उसके लिए हमें खेद है। 

Tags: Surat