मनोरंजन : क्रिकेट के मैदान के बाद अब नई पारी खेलने को तैयार माही, इस फिल्म के साथ करेंगे मनोरंजन क्षेत्र में पदार्पण
धोनी एंटरटेनमेंट के तहत बनने वाली पहली तमिल फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल के अलावा क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह चुके हैं। भारतीय इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की श्रेणी में आने वाले धोनी विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म निर्माण में कदम रखा है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का ऐलान किया था अब उनके प्रोडक्शन में पहली तमिल फिल्म बनने जा रही है। धोनी एंटरटेनमेंट के तहत बनने वाली पहली तमिल फिल्म के टाइटल और कास्ट का खुलासा करते हुए इसका मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।
'एलएसजी: लेट्स गेट मैरिड'
आपको बता दें कि धोनी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित पहली तमिल फिल्म का नाम 'एलएसजी: लेट्स गेट मैरिड' है। इस फिल्म में नादिया, हरीश कल्याण, इवाना और योगी बाबू खास भूमिका में नजर आएंगे।
https://www.instagram.com/reel/Cn6J9WjAOj-/?utm_source=ig_web_copy_link
धोनी की पहली तमिल फिल्म के टाइटल की घोषणा
इस फिल्म का मोशन पोस्टर एनिमेशन स्टाइल में बनाया गया है। धोनी द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन रमेश थमिलमणि ने किया है। रमेश की यह पहली फिल्म है। धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी इस फिल्म की निर्माता हैं। धोनी ने बेहद कम बजट में डेब्यू किया है। यानी इस फिल्म को बेहद कम बजट में बनाया गया है। तमिल अभिनेता हरीश कल्याण का नाम उनकी फिल्म 'प्यार प्रेमा कधल' के बाद खूब लोकप्रिय हुआ है। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। वहीं पिछले साल एक्ट्रेस इवाना की फिल्म 'लव टुडे' आई थी जो सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के बाद इवाना को काफी पहचान मिली।
सिर्फ आईपीएल में दिखाई देते हैं धोनी
वहीं कप्तान कूल धोनी की बात करें तो 41 वर्षीय धोनी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम की कप्तानी कर रहे हैं। धोनी आईपीएल के अगले सीजन यानी 2023 में भी खेलते नजर आएंगे। माना जा रहा है कि बतौर खिलाड़ी धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।