राजकोट :  12 फर्मों में 35 लाख के नकली नोटों की तस्करी, 7 आरोपी हिरासत में

राजकोट :  12 फर्मों में 35 लाख के नकली नोटों की तस्करी, 7 आरोपी हिरासत में

आरोपी नकली नोट फर्म में जमा करवाकर  असली नोट ले लेते थे

गुजरात में नकली नोट का घोटाला उजागर हुआ है। राजकोट में 12 फर्मों में 35 लाख के नकली नोटों के घुसाने के आरोप में 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। नकली नोट आंगड़िया पेढ़ी में जमा कराया जाता था और बाद में वहीं से असली नोट प्राप्त कर लेता था। हालांकि जानकारी सामने आई है कि 10 से 12 फर्मों के जरिए करीब 35 लाख रुपए के नकली नोट जमा कराये जाने की आशंका हैं।

पूरा घोटाला राज्यव्यापी होने का अंदेशा है

मिली जानकारी के अनुसार कुछ आरोपियों द्वारा अंगड़िया फर्म में नकली नोट जमा करा देतेथे। इसके बाद वह उस जगह से ओरिजिनल नोट ले लेते थे। हालांकि प्रारंभिक जांच में राजकोट में 10 से 12 फर्मों के जरिए करीब 35 लाख रुपये के नकली नोट घुसाने की जानकारी सामने आई है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि यह पूरा घोटाला राज्यव्यापी हो सकती है।

नकली नोट जमा कराकर असली नोट ले लेते थे

आंगड़िया फर्म द्वारा नकली नोट जमा करने और अन्य जगहों से असली नोट प्राप्त करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें भरत नाम के शख्स समेत कुल 7 लोगों को अब तक हिरासत में लिया जा चुका है। हालांकि पुलिस की पूछताछ में अभी भी कई खुलासे हो सकते हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि इस घोटाले के तार पूरे राज्य में फैल गए हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से सघन पूछताछ शुरू कर दी है

राजकोट में नकली नोटों की घुसाने का रैकेट पकड़े जाने के बाद पुलिस भी जांच जुट गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से सघन पूछताछ की कवायद शुरू कर दी है। वहीं प्रारंभिक जांच में नकली नोट ऊना शहर या ऊना क्षेत्र से आने की चर्चा है।

Tags: Rajkot